कॉन्स्टेबल को शक की निगाह से देखता था उसका पति, बेटे ने बताई कहानी- ऐसे मार डाली मम्मी
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के नौबस्ता क्षेत्र में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के वक्त कॉन्स्टेबल का बेटा मौके पर था, उसने पिता को हैवान बनते देखा धक्का दे कमरे में मूंद दिया। इसके बाद बेटे ने तत्काल आस पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर दूसरे दिन रिश्तेदार और पुलिस भी आ पहुंची। फिर बेटे ने पिता द्वारा अपनी मां की हत्या किए जाने की पूरी कहानी बताई।

कानपुर में पत्नी की पति ने की निर्मम हत्या
बेटे ने बताया कि मंगलवार सुबह पापा को उसने मम्मी में चापड़ मारकर हत्या करते देखा। पापा का ऐसा मूड़ देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, आनन-फानन में पिता को धक्का देकर घर के एक कमरे में बंद कर दिया। लेकिन मां की तब तक मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अस्पताल में मां को मृत घोषित किया।

हत्या के बारे में बेटे ने कहा कि पापा मम्मी पर शक करते थे। वह मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य चीजें भी चेक करते थे। कई बार बिना जानकारी के अचानक उन्नाव थाने पहुंच जाते और थाने के बाहर घंटों बैठे रहते थे। क्योंकि मम्मी की ड्यूटी उन्नाव थाने में थी। इसलिए, वह घर उतना नहीं रहती थी।''
पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा
एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि बेटे की बताई गई बातें सही हैं। उसके पिता ने उसकी मम्मी को बेरहमी से मारा है। शारदा भदौरिया (48) उन्नाव सदर कोतवाली में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थी। वह वर्तमान में कर्रही में रह रही थी। बेटे की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व आलाकत्ल हमारी गिरफ्त में है। जल्द ही सजा होगी।












Click it and Unblock the Notifications