कानपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक धू-धूकर जलने लगी महिला, साथ लाई थी पेट्रोल
कानपुर। सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 2 पर सोमवार को एक बुजुर्ग महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बुरी तरह झुलस चुकी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला कुछ भी बताने में असमर्थ है।

कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेट फॉर्म नम्बर 2 पर 60 वर्षिय बुजुर्ग महिला ने बोतल से पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। महिला को गम्भीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। महिला कौन है और किस लिए उसने यह कदम उठाया है। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि महिला पानी पीने वाली बोतल में पेट्रोल डालकर अपने साथ लाई थी। यात्रियों ने जब प्लेटफॉर्म पर महिला को जलते देखा तो तत्काल जीआरपी आरपीएफ को सूचना दी। कुछ लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की।
हालाकि जब तक जीआरपी पहुंचती और आग बुझाई जाती महिला करीब 70 फीसद जल चुकी थी। स्टेशन डायरेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिनाख्त के लिए महिला से पूछताछ करने की कोशिश की गई, लेकिन वह बहकी-बहकी बातें कर रही है। इससे ऐसा मालूम पड़ता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल इलाज चल रहा है और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications