VIDEO: महिला को मौत के मुंह में ले गया मोबाइल फोन, जानिए कैसे?

महिला उस वक्त इतना खो गई कि उसे ये भी नहीं मालूम चला कि मौत उसके कितना नजदीक पहुंच चुकी है...

मथुरा। रेलवे लाइन पार करते समय मोबाइल पर बात करना एक महिला को इतना महंगा साबित हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। मामला है मथुरा के शहर कोतवाली इलाके के भूतेश्वर स्टेशन का। यहां एक महिला रेलवे लाइन पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करने में इतनी खो गई कि उसे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर तेज गति से आती हुई ट्रेन का ध्यान ही नहीं रहा और उसकी इसी लापरवाही के चलते ट्रेन से टकरा जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Mathura, lady, woman, dead, mobile, phone, accident, मथुरा, महिला, मौत, मोबाइल, फोन, दुर्घटना

एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि यह महिला फोन पर बात कर रही थी उसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतिका के पास मिले फोन के माध्यम से उसकी पहचान गोवर्धन निवासी राखी कटारा के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। उपनिरीक्षक नीतू शर्मा ने बताया कि महिला के पास से मोबाइल फोन मिला है। उसी के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया गया और मृतका के भाई ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त भी कर ली है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+