यूपी: महिला की हत्या करके उसकी लाश के साथ खेला खौफनाक खेल
महिला की हत्या करके हत्यारे ने उसकी लाश को ब्लेड से चीरकर क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्यारा महिला से काफी खफा था, बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है।
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के पट्टी नगर स्थित रायपुर रोड पर मंगलवार की दोपहर सनसनीखेज तरीके से एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने महिला के शरीर को ब्लेड से चीर दिया। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या से नगरवासी सहमे हुए नजर आ रहे हैं।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गाँव निवासी संतोष श्रीवास्तव अपनी पत्नी पूनम श्रीवास्तव के संग पट्टी नगर स्थित रायपुर रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के समीप किराए के मकान में रहता है। संतोष बतौर कर्मचारी जिला सहकारी बैंक में कार्यरत है, पत्नी पूनम घर की देखभाल करती थी।
मंगलवार को संतोष बैंक चला गया। दोनों बच्चे ऋतिक और किशन स्कूल चले गए। लगभग 12 बजे दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे दरवाजा खोलने पर माँ पूनम की खून से लथपथ लाश देख दोनों चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए तो देखा कि पूनम की चाकुओ से गोदकर और ब्लेड से काटकर बेरहमी से मार डाला गया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से शव को क्षत-विक्षत किया गया है इससे यह मामला प्रेम-प्रसंग का भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications