VIDEO: नैनीताल हाईवे पर रोक खेत में खींच ले गए बहन को, फिर भाई के सामने ही की देर तक दरिंदगी
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में हाईवे पर हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रामपुर के थाना भोट क्षेत्र में मिलक विचोला के पास बाइक सवार भाई बहन को पहले तो बदमाशों ने असलहों के बल पर रोक लिया गया। फिर दोनों को खेत में ले जाकर भाई के सामने ही उसकी बहन से सामूहिक बलात्कार किया। भाई ने जब अपने सामने हो रही इस घिनौनी वारदात का विरोध किया तो दबंगों ने उस पर चाकू से किया वार कर दिया साथ ही फायर भी झोंका। घटना की सूचना मिलने पर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि वह और उसकी बहन रामपुर से दवाई लेकर अपने गांव किशनपुर थाना भोट जा रहा था कि तभी मिलक बिचौला के पास 4 लोगों ने उसकी बाइक में डंडा डाल कर गिरा दिया। इसके बाद दोनों को खदेड़कर गन्ने के खेत में ले गए जहां चार बदमाशों ने लड़की के भाई के सामने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर भाई को चाकू मार फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए किसी तरह खेत से निकलकर सड़क पर पहुंचे पीड़ितों ने राहगीर की मदद से पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत की। एस पी की यदि माने तो थाना भोट क्षेत्र में शाम के समय एक लड़की और उसका भाई जा रहे थे। जहां लड़की के साथ असलहे के बल पर सामूहिक बलात्कार की वारदात प्रकाश में आई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है दोनों पीडितों से बातचीत की। बातचीत में जो तहरीर दी गई उनके द्वारा उसमें उन्होंने दो साले और एक अपने ही गांव के युवक का नाम बताया है। अभी मेडिकल कराया जा रहा है उस घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमें मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्योंकि पीड़ित और उसके परिवार पर उसकी पत्नी की ओर से एक मामला दर्ज है जो अदालत में विचाराधीन है। पुलिस अभी साक्ष्य संकलन कर रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। बाकी साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications