'मैं घर में अकेली थी, भाजपा नगर अध्यक्ष ने मुझसे की छेड़खानी'

मुरादाबाद में एक महिला ने थाने में भाजपा नगर अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें उन्होंने पार्टी नेता पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में भाजपा नगर अध्यक्ष की गुण्डागर्दी फिर देखी गई। यहां एक महिला ने भाजपा नगर अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस कार्रवाई करने से बचती नजर आई।

विवाद के बाद महिला के घर में घुसे भाजपा नेता

विवाद के बाद महिला के घर में घुसे भाजपा नेता

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक बार फिर भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता चर्चा बने हुए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष पर इस बार एक महिला ने मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता से विवाद हुआ जिसके बाद वे पीड़ित महिला के घर जा घुसे। पीड़ित महिला घर मे अकेली थी, बच्चे पढ़ने गए थे और पति काम पर गए हुए थे।

भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

पीड़ित महिला का कहना है कि भाजपा नेता ने उनसे मारपीट व छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला के अनुसार पड़ोसी मौके पर आए और नगर अध्यक्ष को किसी तरह वहां से भेज दिया। पीड़ित महिला ने 5 दिन पहले पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट, छेड़छाड़ की तहरीर दी पर पुलिस मौके पर जांच करने भी पहुंची। पुलिस नगर अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है, इससे पहले भी भाजपा नगर अध्यक्ष छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुके हैं, तब सपा सरकार थी। अब भाजपा सरकार है, नगर अध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।

सुनिए पीड़ित महिला ने क्या कहा?

बीते दिनों भी नगर अध्यक्ष एसडीएम से भी बदसुलूकी कर चुके हैं। एक दरोगा को कोतवाली परिसर में पीट चुके हैं। अब एक पीड़ित महिला ने नगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देखने की बात तो ये है कि जहाँ एक तरफ यूपी के सीएम योगी जी का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता कोई गलत काम नहीं करेगा पर कार्यकर्ता अपनी मनमानी कर रहे हैं। फिलहाल मुरादाबाद पुलिस से जब इस विषय में बात की गई तो वो कैमरे से बचते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+