CM अखिलेश यादव बोले- यूपी में मोदी ने बीजेपी को उबारा वरना साफ हो जाता सूपड़ा
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे गलत बयान दिए हैं जिनकी वजह से बीजेपी लड़ाई में आ गई वरना उसका पत्ता साफ होना था।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश नहीं आते तो बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय था। उनकी वजह से बीजेपी कम से कम चुनाव में लड़ने की स्थिति में है। अखिलेश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि वह जाति-धर्म की सियासत के बजाय विकास के पक्ष में हैं।

'कहते हैं सपा के लोग थाना चला रहे हैं'
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे गलत बयान दिए हैं जिनकी वजह से बीजेपी लड़ाई में आ गई वरना उसका पत्ता साफ होना था। उन्होंने कहा, 'मोदी ने बदायूं केस को हमारा कारनामा करार दिया। उन्हें ये नहीं पता कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई उस पर क्या रिपोर्ट दे रही है। वो कहते हैं कि सपा के लोग थाना चला रहे हैं. यानी उनका कहना है कि सिर्फ यादव जाति के लोग थानों और जिलों पर प्रशासन चला रहे हैं। लेकिन आईपीएस और आईएएस को लेकर क्या उनकी राय यही है? जिला स्तर पर काम करने वाले अधिकारी थाने से नीचे हैं? वो डायल 100 की बात नहीं करते। इसके फोन थानों में नहीं लखनऊ में आते हैं और यहां से रिस्पॉन्स टीम काम करती है जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।' READ ALSO: पत्नी की हत्या के मामले में अमनमणि त्रिपाठी को मिली जमानत

'जिस माफिया का विरोध करते हैं, उसे मंच पर बैठाते हैं'
अखिलेश यादव ने कहा, 'मेरा सपना बड़ा नहीं है। मैं दिल्ली का सपना नहीं देखता। मैं सिर्फ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को गाजीपुर तक जाना चाहता हूं। इसके लिए 60 फीसदी तक जमीन का अधिगृहण पहले ही हो चुका है। मैंने प्रदेश में 18 लाख लैपटॉप बांटे हैं। लेकिन कहीं भी शिकायत नहीं आई, कहीं भी भेदभाव नहीं हुआ। आप उन सब की लिस्ट भी देख सकते हैं। प्रधानमंत्री प्रदेश में नकल माफिया का राज होने का आरोप लगाते हैं और वो शख्स जो सबसे ज्यादा इस चीज के लिए दोषी है उसके साथ गोंडा में मंच साझा करते हैं।'

'गायत्री के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा है'
यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के रेप के आरोपों में फंसने और फरार होने के मामले में उन्होंने कहा कि वह खुद चाहते हैं कि कानून-व्यवस्था से ऐसा मजाक न हो। सीएम ने कहा, 'मैंने पुलिस और जिलाधिकारी को सख्त एक्शन लेने को कहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और पकड़ भी लेगी। मैं जानता हूं कि इसका बुरा असर पड़ा रहा है। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। राज्यपाल का पत्र खराब था ऐसा मैं नहीं कहूंगा। वह हर छोटे-बड़े मुद्दे पर मुझे चिट्ठी लिखते हैं और मैं उनका जवाब भी देता हूं। अब तक किसी भी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इतने पत्र नहीं लिखे होंगे।'

'मोदी ने हम पर ताने कसे हैं'
प्रदेश के चुनावों में वोटों के संप्रदायीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि बीजीपी ऐसा करने में नाकाम रही है। 2014 में उन्होंने अच्छे दिन और सबका साथ सबका विकास का नारा देकर जीत हासिल कर ली लेकिन अब उनकी पोल खुल चुकी है। सपा का वोट बैंक बढ़ा है। कांग्रेस भी अब हमारे साथ है। हमें इसका फायदा होगा। गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री के बयानों पर उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो कहते हैं, 'यार बना लिया है, गोद में बैठा लिया है,' हम पर ताने कसे जा रहे हैं, लेकिन इसका जवाब चुनाव परिणामों पर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications