बीवी तब बनाता जब बाइक मिलती, दुल्हन करती रह गई बारात का इंतजार
10 सितंबर को बारात आनी थी, लड़की वालों ने धूमधाम के साथ तैयारियां शुरू कर दी और शादी में दिए जाने वाले दहेज और जेबरात भी खरीद लिए। हर तरफ शहनाइयों की तैयारियां चल रही थीं।
संभल। अपने राजकुमार का इंतजार करते-करते एक युवती तब निराश हो गई जब बारात ही नहीं आई। मेहमान घर आ चुके थे, शादी की तैयारियां हो चुकी थीं तभी पता चला की लड़के वालों ने मोटर साइकिल मांग कर दी। बेचारा गरीब-परिवार मोटरसाइकिल की व्यवस्था नहीं कर सका। जिसकी वजह से एक लड़की की डोली आए बिना ही लौट गई, घर में एक तरह से गम का माहौल हो गया। सारे मेहमान वापस लौटने लगे, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया मगर दहेज के भूखे को उनके आंसू नहीं दिखे और उन्होंने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया।

यूपी के संभल में एक दिल तोड़ने का मामला सामने आया जहां केवल एक अपाची मोटर साइकिल की मांग पूरी ना होने पर लड़के ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया और एक बाप के अरमानों पर पानी फेर दिया। एक बाप की पगड़ी को ठोकर मार दी, एक मां के कलेजे को ठेस पहुंचा दी। यूपी के संभल थाना असमोली के एक गांव में 10 सितंबर को एक बाप की बेटी गांव के ही एक युवक मुहम्मद अब्बास के लिए दुल्हन के रूप में सजी। 10 सितंबर को बारात आनी थी, लड़की वालों ने धूमधाम के साथ तैयारियां शुरू कर दी और शादी में दिए जाने वाले दहेज और जेबरात भी खरीद लिए। हर तरफ शहनाइयों की तैयारियां चल रही थीं। बारात के ठहरने की व्यवस्था हो चुकी थी। बस कमी थी तो बारात आने की मगर उस बदनसीब लड़की को ये नहीं पता था कि जिसकी टकटकी लगाए वो इंतजार कर रही है।
वो उससे नहीं बल्कि मोटर साइकिल से शादी करना चाह रहा था। जब ये बात लड़की वालों को पता चली की लड़के ने अपनी मांग में अपाची मोटर साइकिल मांगी है और वो मांग पूरी नहीं होने पर बारात नहीं ला रहा तो एक बेसहारा बाप और मां की आंखों से तुरंत आंसू निकल गए। इसके बाद पूरे घर में शहनाई की जगह गम पसर गया, पहले तो एक बेसहारा बाप ने मोहल्ले की पंचायत द्वारा मामले को निपटाने की कोशिश की ताकि कहीं इस कोशिश से उसकी बेटी रुकसत हो सके। वो भी अपनी बेटी का कन्यादान कर सके मगर उसकी वो कोशिश कामयाब नहीं रही। फिर उसने पुलिस का सहारा लिया मगर पुलिस ने भी बेसहारा बाप को इधर से उधर टेहला दिया।

उसके घर में शहनाई नहीं बज सकी, सारे सपने चूर-चूर हो गए। पूरे घर में मातम पसर गया कि मनों जैसे दुनियां ही उजड़ गई हो और ये कहना भी गलत नहीं होगा की पूरी बिरादरी में कार्ड बांट दिए। बारात की तैयारियां हो गईं। फिर अचानक बारात नहीं आई तो जैसे एक बाप की पगड़ी को ठोकर सी लगी हो। क्या इस समाज में दहेज ही सब कुछ है, क्या किसी की इज्जत का कहीं कोई मोल नहीं? क्या इस समाज में लड़कियों की बजाए शादी दहेज से होती है, आखिर कब तक इसी तरह दहेज की घटनाएं सामने आती रहेंगी। आखिर क्यों प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं लेता। आखिर कब तक एक बाप की पगड़ी इसी तरह ये दहेज के भूखे उछालते रहेंगे।
बाप ने अपनी बेटी की मंगनी 7 महीने पहले मोहल्ले के ही युवक मुहम्मद अब्बास से कर दी थी। मंगनी में 88 हजार नकद और 16 जोड़े कपड़े दिए गए वो भी लड़के वालो के पास हे बेसहारा बाप ने ये सब अपनी 1 बीघा जमीन बेचकर किया ताकि उसकी बेटी की डोली उठ सके उसे वो अपने हाथो से रुक्सत कर सके मगर उसके सारे सपने चकना चूर हो गए हमने जब लड़की की मां से बात की तो उन्होंने अपना दर्द बयांन किया और बताया की कैसे उनकी बेटी की शादी टूट गयी। एसओ असमोली शेलेन्द्र चौहान ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications