यूपी: स्कूलों के पास प्रशासन ने खुलवाए शराब के ठेके, खतरे में बच्चे!

यहां तीन स्कूलों के आसपास प्रशासन की अनुमति से चल रहे तीन शराब के ठेकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हरदोई। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक तरफ प्रशासन ने अलर्ट जारी किए हैं वहीं हरदोई में प्रशासन की ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां तीन स्कूलों के आसपास प्रशासन की अनुमति से चल रहे तीन शराब के ठेकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परेशानी बने शराब के ठेके

परेशानी बने शराब के ठेके

हरदोई के नघेटा रोड पर एक्सवियर मॉन्टेसरी हाउस ऑफ चिल्ड्रन स्कूल, आर आर इंटर कॉलेज और बाल विद्या भवन स्कूल - ये तीन स्कूल ऐसे हैं जिनके आसपास शराब के ठेके खुले हुए हैं जिस वजह से छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

बच्चों के धरने-प्रदर्शन का असर नहीं हुआ

बच्चों के धरने-प्रदर्शन का असर नहीं हुआ

इन शराब के ठेकों पर असामाजिक तत्व गाली-गलौज और आपत्तिजनक हरकतें करते हैं जिससे माहौल खराब होता है और उसका असर स्कूलों पर भी है। इन ठेकों को हटवाने के लिए स्कूल के बच्चों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

प्रशासन की वजह से खतरे में बच्चे

प्रशासन की वजह से खतरे में बच्चे

नियम के अनुसार, स्कूल या धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में शराब के ठेके नहीं होने चाहिए लेकिन इसके उलट प्रशासन ने इन तीन स्कूलों के पास शराबखानों को खुलवाकर बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

यूपी में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

यूपी में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

स्कूल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इन स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता किए हैं लेकिन स्कूल से बाहर खुले शराब की दुकानें कभी भी अनहोनी की वजह बन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+