BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को मिलेगी ये बड़ी ज़िम्मेदारी, जानिए क्यों लग रही हैं अटकलें

लखनऊ, 10 सितंबर: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया बॉस और नया संगठन मंत्री मिलने के बाद अब संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल को लेकर यूपी बीजेपी कोर कमेटी के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो कोर कमेटी का विस्तार जल्द होने की संभावना है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कोर कमेटी में शामिल किए जाने की संभावना है।

योगी आदित्यनाथ

योगी ने दिये थे स्वतंत्रदेव सिंह को अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अगस्त को बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत करते हुए स्वतंत्र देव सिंह की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'स्वतंत्र देव सिंह को काम से 'मुक्त नहीं होने दिया जाएगा'। स्वतंत्र देव सिंह, भले ही सदस्य नहीं थे, उनको मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कोर कमेटी की बैठक में आमंत्रित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक संगठन और सरकार से तालमेल के लिए गठित यूपी बीजेपी कोर कमेटी में स्वतंत्र देव सिंह को अहम भूमिका मिलने की संभावना है।

कोर कमेटी का जल्द विस्तार की संभावना

यूपी बीजेपी कोर कमेटी का विस्तार जल्द ही होने की उम्मीद है, जिसमें कई दौर की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि कोर कमेटी के सदस्यों को पांच से बढ़ाकर आठ करने पर चर्चा हुई। तीन नए सदस्यों में दलित समुदाय का एक सदस्य, एक महिला और स्वतंत्र देव सिंह शामिल हो सकते हैं।

कोर कमेटी को पांच से बढ़ाकर आठ सदस्यीय कराने की तैयारी

वर्तमान में, कोर कमेटी में पांच सदस्य हैं जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और पार्टी के महासचिव (संगठन) धर्मपाल सैनी शामिल हैं। इसमें अब तीन और लोागें की जोड़ने की कवायद चल रही है। इसमें महिला और दलित फेस को लेकर मंथन चल रहा है जिसको जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा।

संगठन-सरकार में समन्वय पर जोर

इस समिति का उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच समन्वय और राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णयों पर अपनी अंतिम मुहर लगाकर केंद्रीय नेतृत्व को इनपुट भेजने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लेना है। समिति को भाजपा संगठन, सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे संबद्ध संगठनों के साथ समन्वय करके निर्णयों पर अपनी राय देनी है।

यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं स्वतंत्रदेव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह वर्तमान में योगी सरकार में राज्य के जल शक्ति मंत्री हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि स्वतंत्र देव सिंह अब बीजेपी संगठन के फैसलों में शामिल नहीं होंगे। लेकिन योगी के इस संकेत के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही स्वतंत्रदेव सिंह का कद बढ़ाकर उनको यूपी बीजेपी कोर कमेटी में लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+