जेठ बनाना चाहता था संबंध, इज्जत बचाने के लिए शबनम ने दे दी जान, Video में कहा- 'अब कैसे रहेंगे बच्चे'

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपने जेठ की घिनौनी करतूतों की वजह से एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ऐसा आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमे उसने अपने जेठ को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो मृतिका के भाई को उसके मोबाइल में मौत के 2 दिन बाद मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मरने से पहले मृतिका ने क्या कहा? यह जानने से पहले पूरे मामले को समझना होगा। दरअसल, यह पूरा मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र का है। मृतिका के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 साल पहले उसने अपनी बहन शबनम (बदला हुआ नाम) की शादी की थी। जिससे की थी उसका परिवार अच्छा था, वो कमाता भी था। शादी बहुत धूमधाम से हुई थी।

wife killed herself to save herself from husband elder brother in Bulandshahr

4 बच्चों के साथ खुश थी शबनम
मृतिका का भाई बताता है कि शादी के बाद शुरू में सब कुछ अच्छा चलता रहा। शबनम (बदला हुआ नाम) जब भी घर आती ससुराल वालों की तारीफ करती और खुश रहती। फिर जब शबनम (बदला हुआ नाम) प्रेग्नेंट हुई तो उसको मायके भेज दिया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। धीरे-धीरे यूँ ही कई साल बीत गए और शबनम के चार बच्चे हो गए। उसका सबसे छोटा बच्चा 4 साल का है।

Recommended Video

    जेठ बनाना चाहता था संबंध,इज्जत बचाने के लिए शबनम ने दे दी जान,Video में कहा- 'अब कैसे रहेंगे बच्चे'

    जेठ की बिगड़ी नियत
    मृतिका के भाई अनुसार, शबनम (बदला हुआ नाम) की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ सालों से शबनम परेशान रहने लगी थी। शबनम का पति भी घर पर कम रहता था। उसका काम के सिलसिले में बाहर आना जाना लगा रहता था। फिर एक दिन सुबह अचानक शबनम का फोन उसके भाई के पास आता है और वो रोते हुए बोलती है, उसके जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है।

    मृतिका के भाई का कहना है कि ये बात सुनकर वो लोग सन्न रह गए थे, उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। बहरहाल, उसके बाद सभी लोग बहन के ससुराल पहुंचते हैं। जहां उनका इसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। इसके बाद वो शबनम (बदला हुआ नाम) को घर ले आते हैं। काफी दिन शबनम अपने मायके में ही रहती है। इसके बाद उसका पति आता है और बातें बनाकर शबनम को ले जाता है।

    पति ने नहीं दिया साथ
    शबनम के भाई का कहना है की "लेकिन तब हमें नहीं पता था कि जीजा भी इन सब कामों में मिले हुए हैं। घर जाकर मेरे जीजा ने बहन के साथ मारपीट की और दोबारा मायके न जाने के लिए बोला।" शबनम के भाई अनुसार इसके बाद उन लोगों शबनम को बहुत प्रताड़ित किया और किसी से शिकायत करने पर बच्चों को मारने की धमकी दी।

    डर के कारण शबनम (बदला हुआ नाम) ने अपने मायके में फोन भी करना बंद कर दिया था। शबनम का भाई बताता है कि जब मन करता था और बहुत दिन हो जाते थे तो वही लोग कभी-कभी उससे मिलने चले जाते थे। लेकिन डर के कारण वो तब भी अपने परिजनों से कुछ नहीं कहती थी।

    शबनम को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था जेठ
    शबनम के भाई का आरोप है कि "दीदी का जेठ और जेठानी बहुत गंदे लोग हैं। वो लोग गैरकानूनी तरीके से गंदा काम करवाते हैं। वही काम वो लोग मेरी बहन से भी करवाना चाह रहे थे। दीदी का जेठ दीदी के साथ संबंध बनाना चाहता था। वो चाहता था दीदी उसके दोस्तों के साथ भी ऐसा करे। दीदी के मना करने पर पीटते थे। उसके पति से भी पिटाई करवाते थे। कई बार वो लोग उसके साथ जबरदस्ती कर चुके थे। जेठ का बेटा भी ऐसा ही है। इस वजह से उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई है।"

    क्रूरता की हदें कर दी थी पार
    शबनम के भाई ने बताया, "दीदी को खाना नहीं देते, किसी से मिलने नहीं देते। उसके बच्चों को परेशान करते और जीजा भी कुछ नहीं बोलता था। वो लोग मेरी बहन को लगातार परेशान कर रहे थे। तभी मेरी बहन ने ये कदम उठा लिया। उसने फांसी लगा लगी। मरने से पहले उसने फोन करके मुझे सब कुछ बताया था। मैंने उसको बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। उसने सबसे छुटकारा पाने के लिए अपनी जान दे दी।"

    'मेरे बच्चे मेरे बिना कैसे रहेंगे', कहकर लगा ली फांसी
    अब आपको बताते हैं कि शबनम ने वीडियो में क्या कहा है? वीडियो में शबनम (बदला हुआ नाम) कह रही है, "अपनी इज्जत बचाने के लिए मैं जान दे रही हूं, मैं ये दुनिया छोड़कर जा रही हूं। इस बात के कसूरवार मेरे जेठ-जेठानी हैं। इन लोगों में मुझे बहुत बुरी सजा दी है। मजबूर होकर मैं अपने 4 बच्चों को छोड़कर जा रही हूं। जो बच्चे कभी मेरे बिना नहीं रहे, आज वो मेरे बिना कैसे रहेंगे? मेरी आत्मा तुम लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। वो बहुत भटकेगी, तुम लोगों को परेशान करेगी।"

    मुकदमा दर्ज, होगी सख्त कार्रवाई
    आपको बता दें कि इन्हीं सब बातों से परेशान होकर 10 सिंतबर को शबनम (बदला हुआ नाम) ने सुसाइड कर लिया था। इस बात का खुलासा भी इसी वीडियो के मिलने के बाद हुआ। यह वीडियो शबनम के भाई को उसकी मौत के बाद उसके फोन में मिला। फिर शबनम के भाई ने 12 सितंबर को जेठ-जेठानी और उनके बेटे पर केस दर्ज करवाया है।

    मामले में कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने बताया, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर मायके पक्ष पति के खिलाफ तहरीर देता है तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा। अभी बच्चों को ननिहाल पक्ष की कस्टडी में रखा जा रहा है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+