यूपी: अवैध संबंधों में रुकावट बन रहा था पति, पत्नी ने रची हत्या की साजिश

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विशेश्वरगंज इलाके के रनियापुर गोबरही गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पति की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मौका-ए-वारदात से फरार हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है मामला

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गांव रनियापुर गोबरही निवासी रामदेव मौर्य (35) पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। लेकिन बीते चार माह से वह लुधियाना कमाने नहीं गया। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। बता दें कि रामदेव की गैर मौजूदगी में गांव के एक युवक का उसके घर पर आना जाना अधिक हो गया था। इसी बात को लेकर रामदेव का रविवार की देर शाम अपनी पत्नी श्रीमती (33) से झगड़ा हुआ। लेकिन बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।

अवैध संबंधों का था शक

अवैध संबंधों का था शक

सोमवार की दोपहर में लगभग 12 बजे के बाद फिर रामदेव और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पत्नी श्रीमती व उसके 12 वर्षीय बेटे ने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रामदेव पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमलावरों ने गड़ासे से रामदेव मौर्य के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीखे-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो देखा कि रामदेव की रक्त रंजित लाश कपड़े में लिपटी पड़ी हुई है।

5 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

5 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

घटना की सूचना गांव के चौकीदार सुकई ने विशेश्वरगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+