पति गया बाहर तो नजदीक आ गया देवर, नाजायज संबंध बने मौत की वजह

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे नाजायज संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने पति को छोड़कर रिश्ते के देवर के साथ शादी करना चाहती थी। तो वहीं रिश्ते का देवर भी हर हाल में अपनी भाभी से शादी करना चाहता था। तभी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी पत्नि और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी ही बनी जान की दुश्मन

पत्नी ही बनी जान की दुश्मन

दरअसल, घटना थाना कटरा के भुसौरी गांव के रहने वाले महेश शर्मा चीनी मिल मे जॉब करते थे। लेकिन महेश को ये नही पता था कि उसकी ही पत्नी उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। मामला 25 फरवरी का है महेश शर्मा रात मे ड्यूटी करके अपने घर जा रहा था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा दिया। एसओ के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया

 रिश्ते के देवर से थे अवैध संबंध

रिश्ते के देवर से थे अवैध संबंध

पूछताछ मे पता चला कि मृतक महेश शर्मा की पत्नी लक्ष्मी का रिश्ते के देवर गुड्डू शर्मा निवासी पीलीभीत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के नाजायज संबंध भी थे और दोनों ही एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन पति अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था। तभी दोनो ने महेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। महिला के प्रेमी ने अपने एक साथी से महेश की हत्या के लिए मदद मांगी और चीनी मिल से लौटते वक्त उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे।

प्यार में रोड़ा बन रहा था पति

प्यार में रोड़ा बन रहा था पति

पकड़ी गई आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका रिश्ते का देवर गुड्डू आए दिन घर आता था। तभी दोनो का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब भी महेश ड्यूटी को जाता तो गुड्डू घर आकर अपनी प्रेमिका से मिलता था। दोनों ही शादी करना चाहते थे। यही वजह थी की उसने महेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी केबी सिंह का कहना है कि नाजायज संबंधों कज चलते पत्नी और उसके रिश्ते के देवर ने महेश शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी। जांच मे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+