मौसेरे भाई से अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, इसलिए दे दी मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 अक्टूबर को नाइट डयूटी पर जा रहे कर्मचारी की ताबतोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की माने तो मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या करने के लिए सुपारी किलर को 40 हजार रुपये दिए थे।

3 अक्टूबर को हुई थी हत्या
सिकन्द्राबाद के खत्रीवाड़ा निवासी अमित की 3 अक्टूबर को नाइट ड्यूटी पर जाते समय ताबतोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। एसपी सिटी डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि अमित की हत्या में कई बिंदुओ पर जांच करने के बाद सामने आया हैं कि मृतक की पत्नी रीता उर्फ छोटी, मृतक का मौसेरा भाई रिंकू उर्फ रामलाल व रिंकू का दोस्त संजय के नाम सामने आए थे। मृतक की पत्नी रीता उर्फ छोटी व अभियुक्त संजय को मौहल्ला खत्रीवाड़ा से अरेस्ट कर लिया हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता और प्रेमी रिंकू ने फिरोजाबाद के सुपारी किलर सुरेन्द्र उर्फ तारबाबू को अमित की हत्या की सुपारी 40 हजार रुपए में दी थी।

मौसरे भाई से थे अवैध संबंध
पुलिस ने बताया कि रिंकू उर्फ रामलाल मृतक अमित उर्फ मोनू यादव का मौसेरा भाई है। रिंकू के मृतक की पत्नी रीता उर्फ छोटी से अवैध सम्बन्ध थे। इसी कारण रिंकू ने अवैध सम्बन्ध मे बाधा बन रहे अमित उर्फ मोनू यादव की हत्या करने की योजना अपने दोस्त संजय के साथ बनाई। संजय ने अमित की हत्या करने की सुपारी सुरेन्द्र उर्फ तारबाबू को दी। बताया कि अमित की हत्या करने के लिए 40 हजार रूपये की रकम तय की गई थी। योजना के तहत 3 अक्टूबर की शाम को सुपारी किलर सुरेन्द्र उर्फ तारबाबू, रिंकू उर्फ रामलाल व 02 अन्य बदमाशों ने फैक्ट्री जा रहे अमित की गोली मारकर हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications