खेत में लगे बिजली तार के करंट से बेटा मरा तो पति-पत्नी को काट डाला

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मानिकपुर निही गांव में दंपति हत्याकांड का खुलासा हो गया है। छोटा कोल के खेत में हत्यारे के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने छोटा कोल और उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला था। मामले में पुलिस ने हत्यारे शिवकुमार कोल को गिरफ्तार कर लिया है और लिखा-पढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मानिकपुर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारे के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। एसपी गोपेन्द्र सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली श्रवण कुमार की टीम को 5000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है।

बेटे की मौत का लिया बदला

बेटे की मौत का लिया बदला

एसपी गोपेन्द्र ने मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि चित्रकूट के निही गांव में छोटा कोल व उसकी पत्नी भोंदी कोल अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। खेत में आने वाले जानवरों से फसल की सुरक्षा व जानवरों के शिकार के लिए बिजली वाला तार खींचा गया था। जिसमें करंट का प्रवाह होता था और जानवर उसे छूते ही मौत का शिकार हो जाते थे। 22 जनवरी को खेत से गुजरे इसी बिजली के तार की चपेट में आने से नरेंद्र कुमार उम्र 10 वर्ष की मौत हो गई थी जिसके बाद नरेंद्र के पिता शिव कुमार ने छोटा कोल पर हत्या का आरोप लगाया था और चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

शिवकुमार ने बनाया हत्या का प्लान

शिवकुमार ने बनाया हत्या का प्लान

काफी दिन से शिवकुमार बदला लेने के लिए प्लान बना रहा था और मौके की तलाश में था। पिछले कुछ दिनों से छोटा कोल के बेटे काम के सिलसिले में दूसरे शहर गए हुए थे । शिवकुमार को यह मौका सटीक लगा और उसने हत्या का पूरा प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर की रात शिवकुमार हत्या करने के लिए कुल्हाड़ी लेकर घर से निकला। सबसे पहले वह बरहा पुरवा गांव में गया गया। जहां मटरी कोल के यहां शराब खरीद कर पी।

 नशा कर चलाई कुल्हाड़ी

नशा कर चलाई कुल्हाड़ी

जमकर नशा होने के बाद वह रात में ही छोटा कोल झोपड़ी की ओर बढ़ा और शराब के नशे में ही उसने छोटा कोल और उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार किए। दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस दौरान छोटा कोल का नाती बबुआ, बाबा छोटा कोल के नीचे ही दब गया और डर कर बेहोश हो गया। नशे में होने के कारण शिव कुमार की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी और घटना को अंजाम देने के बाद वह कुल्हाड़ी वही फेंककर भाग गया।

पुलिस ने जोड़ी कड़ियां

पुलिस ने जोड़ी कड़ियां

घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बेटों ने पैसे के लेनदेन को लेकर ही सिर्फ जानकारी दी थी, लेकिन जब पुलिस ने पुराने विवादों की तफ्तीश शुरू की तो बिजली से शिव कुमार के बेटे नरेंद्र की मौत का मामला सामने आया। इस मामले की तह में जब पुलिस घुसी तो पता चला कि यह दुश्मनी काफी बढ़ चुकी थी। हो सकता है कि शिव कुमार ने ही घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस ने जब शिव कुमार के घर छापेमारी की तो शिवकुमार घर पर नहीं मिला। इससे पुलिस को शक की एक और कड़ी मिल गई। फिर इस कड़ी को जोड़ने में पुलिस शिवकुमार के पीछे लग गई। 2 दिन बाद शिवकुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा और जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो सारा सच सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+