Baghpat News: 'यूट्यूब का मजा.. जिंदगी भर की सज़ा..', पति को देख पत्नी ने खोया आपा.. आंख में घोंप दी कैंची
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स यूट्यूब पर गाने सुन रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी पत्नी ने उसके हाथों में मोबाइल देखा तो वह बौखला उठी। गुस्साई पत्नी ने घर में रखी कैंची से पति की आंख पर हमला कर दिया। जिससे उसकी एक आंख जख्मी हो गई।
पति के हाथ मे मोबाईल देख बौखलाई बीवी
दरअसल पूरा मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र का है, जहां अंकित नाम का एक युवक अपनी बीवी के मोबाइल पर यूट्यूब चलाकर गाना सुन रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की नज़र उस पर पड़ी और उसने पति से अपना मोबाइल मांगा। लेकिन अंकित ने गाना सुनने के बाद मोबाइल लौटाने की बात कही। जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी और विवाद बढ़ गया।

फिर कैंची से फोड़ दी पति की आँख
अंकित के मुताबिक़, उसकी पत्नी को बाद में मोबाइल देना नागवार गुजरा। उसने घर में रखी कैंची उठाई और उसकी आंख पर हमला कर दिया। जिसके बाद पति की आँखों से खून निकलता देख वह मौके से फरार हो गई। परिजनों की मदद से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत को बिगड़ता देख सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

तीन साल पहले शादी, डेढ़ साल से तक़रार
अंकित के मुताबिक उसकी शादी तीन साल पहले जिले के ही रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव की युवती से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद तक तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन डेढ़ साल से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी कई बार अपने मायके भी जा चुकी है।

चाय को लेकर भी हुआ था विवाद
वहीं मोबाइल को लेकर हुए दंपत्ति के विवाद से पहले चाय को लेकर विवाद हुआ था। अंकित ने सुबह उठकर अपनी बीवी से बिस्तर पर चाय की डिमांड की थी। जिसे देने से पत्नी ने इनकार कर दिया था। जिससे दोनों का झगड़ा शुरू हुआ था। इसी वजह से दोनों के बीच घंटो तकरार भी चलती रही। जिसका खमियाजा अंकित को गाना सुनते वक्त चुकाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications