पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ससुर के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप

घर पहुंचते ही उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख घर में कोहराम मच गया।

बहराइच। बहराइच के नानपारा कोतवाली इलाके के गांव में एक शख्स ने पिता से अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। महिला को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने थाने में तहरीर देने की बात कही है। वहीं एसओ का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Wife been attempt to kill for illegitimate Relation with Father

महिला का आरोप है कि पति लगभग 6 महीने बाद दिल्ली से वापस आया था। पीड़िता महिला के मुताबिक घर पहुंचते ही उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया।

Wife been attempt to kill for illegitimate Relation with Father

महिला ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले वो उस पर ससुर के साथ अवैध संबध का अरोप लगाकर उसे मारा-पीटा करता था। जिसके बाद मैं मायके चली गई थी। मेरे मायके जाने के बाद कुछ ही दिन बाद वो दिल्ली चला गया। 15 दिन पहले मैं अपने ससुराल आई तो वो भी आ पहुंचा और मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक अभी महिला की हालत नाजुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+