खाना बनाने में गर्भवती बीवी को हुई देरी तो पेट पर पति ने मारी लातें, हुआ गर्भपात

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक बार फिर शैतान पति की हैवानियत सामने आई है। यहां पत्नी को खाना बनाने मे लेट क्या हुई कि पति पर शैतान सवार हो गया। हैवान बने पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा जिससे पत्नी का 7 महीने का गर्भ गिर गया। पत्नी की हालत बिगड़ी जिसके बाद उसका भाई वहां पहुंचा और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

wife beaten badly by husband in shahjahanpur

घटना थाना कांट के जैलापुर गांव की है। रामकुमार ने अपनी 22 साल की बेटी चांदनी की शादी कांट क्षेत्र के जैलापुर गांव के रहने वाले लालाराम से की थी। लालाराम सिलाई का काम करता है। शादी को पांच साल बीत चुके है। दोनो का एक 2 साल बेटा अनिकेत है। लालाराम की पत्नी चांदनी 7 माह की गर्भवती थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले पांच दिन से उसे पीट रहा था। पति ने महज इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि वह खाना बनाने मे कुछ देर हो गई थी। पति को काफी समझाया कि उसका दो साल का बेटा है और खुद इस वक्त गर्भवती भी है इसलिए खाना बनाने मे थोड़ी देर हो जाती है। लेकिन पति को ये नागवार गुजरी। बीते शुक्रवार की सुबह उसे नाश्ता बनाने मे देर हो गई। उसके बाद पति ने उसको पीटना शुरू कर दिया। बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। उसके बाद जब इतने से दिल नहीं भरा तब जल्लाद पति ने उसके पेट पर लातें मारना शुरू कर दी जिससे उसका 7 महीने का गर्भपात हो गया। इसके बाद पत्नी कि हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख पति समेत ससुराल वाले फरार हो गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी जिसके बाद पीड़िता के भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाने में तैनात दरोगा सुरेश पाल के मुताबिक सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल मे महिला भर्ती है जिसको पति ने काफी बेरहमी से पीटा था। जिससे उसका 7 महीने का गर्भपात भी हो गया है। मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़िता की भाभी पूजा देवी ने बताया कि शादी के पांच साल बीत गए लेकिन दोनों मे विवाद होता रहता था। आये दिन पति पीटता रहता था। कई बार दोनों को घर जाकर समझाया भी था लेकिन लालाराम को समझ नहीं आता था। अब चांदनी गर्भवती थी और उसका छोटा बेटा भी है। यही कारण है कि खाना बनाने मे कुछ देर हो जाती थी। लेकिन ऐसा तो नहीं है कि खाना बनाने मे देर हो जाए तो पति ने बेरहमी से पत्नी की पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+