VIDEO: पति की बीच सड़क पर जमकर धुनाई, पत्नी ने पीटा बहुत बुरा
जिसके बाद सभी लोग सिर्फ मूकदर्शक बनकर देखते रहे और महिला उसे पीटती रही।
वाराणसी। जब एक महिला, पति को बीच सड़क पर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दे तो वहां मौजूद लोग सिर्फ मूकदर्शक बन देख ही सकते हैं! इस पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है। यही नहीं महिला ने मारते-मारते अपने पति का सिर तक फोड़ दिया और कॉलर पकड़ क्या कुछ नहीं कहती रही। पति की धुनाई करने वाली महिला का आरोप है कि उसका पति घर में खर्च के लिए पैसे नहीं देता जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च में समस्याएं होती रहती हैं। यही नहीं माला नाम की महिला ने ये तब कहा की मेरे पति चोरी से किसी और महिला से भी संबंध बना रहे हैं और यही वजह है कि मुझे पैसे ना देकर अपनी सारी कमाई वहीं लुटा रहे हैं।

क्या हैं पूरा मामला?
दरअसल ये मामला वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर चौराहे का है जहां रात में बीच चौराहे पर माला अपने पति मनोज को सड़क पर लेटा-लेटाकर पैरों से मार रही है तो वहीं उसका कॉलर पकड़कर खींच-तान के बाद उसे कई थप्पड़ भी रसीद रही है। इस पिटाई के बीच महिला का वीडियो बनाया गया। उसका पति मनोज वाराणसी में प्राइवेट सफाई कर्मचारी है। लोगों का विवाद के पीछे एक गैर महिला का होना वजह बना हुआ है प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रात में पति और पत्नी ने यहीं पहले शराब का सेवन किया। जिसके बाद माला ने मनोज से पैसे मांगने शुरू कर दिए और कमाई का हिसाब भी मांगने लगी। पति आनाकानी करने लगा जिसके बाद ये विवाद शुरू हुआ। पीटने वाली महिला ने बताया की उसके तीन बच्चे हैं और मनोज ने घर का खर्च देना बंद कर दिया है। जिससे परिवार को चलाना मुश्किल हो गया हैं।
क्या कहते हैं स्थानीय निवासी?
स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि मनोज का संबंध किसी और महिला से है, जबकि उसकी पत्नी माला का संबंध किसी दूसरे पुरुष से है। अक्सर दोनों पैसे के विवाद में लड़ते रहते हैं। वहीं, अंकित की मानें तो मनोज काफी नशे में था, वो उठ भी नहीं पा रहा था। कुछ लोग मदद करने के लिए आगे बढ़े तो वो गालियां देने लगा। जिसके बाद सभी लोग सिर्फ मूकदर्शक बनकर देखते रहे और महिला उसे पीटती रही।
क्या कहती हैं पुलिस?
वहीं इस पूरे मामले पर वाराणसी के थाना सारनाथ के प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने OneIndia को बताया कि मारपीट ये मामला संज्ञान में नहीं आया है। सिर्फ कुछ लोगों को आपस में बात करते हुए कुछ जानकारी मिली। इस विवाद में अभी तक कोई भी तहरीर थाने में नहीं दी गई है। पति और पत्नी के विवाद की तहरीर थाने में दी जाएगी तो जरूर कर्रवाई होगी।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications