पत्नी ने सेक्स करने से किया मना तो पति ने दी ये सजा
सहारनपुर। यहां एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच शारीरिक संबंध कितने जरुरी है, वह इस वारदात के बाद सामने आते हैं। पति की गलत हरकतों को देखते हुए पत्नी ने जब अपने ही पति को सेक्स करने से मना कर दिया तो पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसे धक्के देकर घर से बाहर भी निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी मंडी स्थित खटीकों वाला कुआ निवासी सलमा अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और उसके साथ उसके पति द्वारा किए गए बर्ताव की जानकारी दी। सलमा ने बताया कि उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व मोहल्ला रहमानी चौक निवासी अमजद से हुई थी। सलमा का आरोप है कि पांच-छह वर्षों से पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं है और बात बात पर मारपीट करता है। यही नहीं घर चलाने के लिए खर्च के पैसे भी नहीं दे रहा था। कई बार उसे घर से बच्चों सहित निकाला। मंजिला ने बताया कि देर रात उसके पति ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने पति के गलत व्यवहार के कारण ऐसा करने से मना कर दिया।
आरोप है कि पति ने जबरन सेक्स करने का प्रयास किया लेकिन विरोध करने पर उसे छोटे बच्चों सहित मारपीट कर धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसे तलाक देकर दूसरा निकाह करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोबारा घर लौटने पर पति उसे और उसके बच्चों को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी दे रहा है। कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications