अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह के हलफनामे पर क्यों उठे सवाल, जानिए पूरी कहानी

लखनऊ, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में अमेठी में गरिमा सिंह और अमिता सिंह आमने-सामने थीं। लेकिन अमेठी के पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह ने जुलाई 2019 में कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसके बाद अमिता सिंह भाजपा में टिकट की दावेदार भी थीं। अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह के नामांकन पर उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है जिसके बाद यहां का चुनाव काफी दिचलस्प हो गया है।

बीजेपी

संजय सिंह के हलफनामे पर उठाई आपत्ति

अमेठी सीट पर भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन अब उनके नामांकन को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। संजय सिंह की पहली पत्नी और पूर्व विधायक गरिमा सिंह ने आपत्ति की है। गरिमा सिंह ने आपत्ति में कहा है कि वह संजय सिंह की कानूनी पत्नी हैं, लेकिन हलफनामे में उनका नाम नहीं है। उनके स्थान पर एक और नाम है। दरअसल, गरिमा सिंह अमेठी विधानसभा से एकमात्र विधायक थीं इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट कर उनके पति को दे दिया।

पिछले चुनाव में आमने सामने थीं गरिमा सिंह और अमिता सिंह

2017 के विधानसभा चुनाव में अमेठी में गरिमा सिंह (भाजपा) और अमिता सिंह (कांग्रेस) आमने-सामने थीं। लेकिन अमेठी के पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह ने जुलाई 2019 में कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसके बाद अमिता सिंह भाजपा में टिकट की दावेदार भी थीं। इसलिए बीजेपी ने बीच का रास्ता निकालकर संजय सिंह को टिकट दिया।

2017 में चौथे नंबर पर थीं अमिता सिंह

दरअसल अमेठी में 'महाराज' कहे जाने वाले डॉक्टर संजय सिंह ने दो शादियां की थीं। 1995 में उन्होंने अमिता सिंह से शादी की। राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी अमिता ने 1984 में राष्ट्रीय चैंपियन सैयद मोदी से शादी की। 1988 में सैयद मोदी की हत्या के बाद अमिता ने संजय सिंह से दूसरी शादी की और उसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो गईं। 2002 में वह बीजेपी से अमेठी की विधायक और 2007 में कांग्रेस से विधायक चुनी गईं।

अमेठी में पाचवें चरण में होगा मतदान

2017 के विधानसभा चुनाव में अमेठी से गरिमा सिंह (भाजपा) और अमिता कांग्रेस के उम्मीदवार थे। गरिमा सिंह ने 64,226 वोट पाकर इस चुनाव में जीत हासिल की, जबकि अमिता चौथे स्थान पर रहीं और उन्हें केवल 20,291 वोट मिले। यहां पूर्व मंत्री और सपा नेता गायत्री प्रसाद दूसरे नंबर पर और बसपा के रामजी तीसरे नंबर पर थे। गायत्री प्रजापति रेप केस में जेल में है। नवंबर 2021 में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी को एसपी ने टिकट दिया है। अमेठी में इस बार पांचवें चरण में मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+