बरेली: शहला ताहिर को शिवपाल का आशीर्वाद, कटा अखिलेश समर्थक का टिकट
शहला ताहिर ने खुद एक तस्वीर शेयर की है जिससे पता चल रहा है कि शिवपाल यादव का हाथ उनके सर पर है।
बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में टिकटों के बंटवारे पर चाचा-भतीजा में घमासान जारी है। रोज दोनों प्रत्याशियों की अपनी-अपनी लिस्ट जारी कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने करीबियों को टिकट दे रहे हैं और अखिलेश यादव के समर्थकों का टिकट काटने में लगे हैं। बरेली जिले के नवाबगंज विधानसभा सीट से शिवपाल यादव ने वर्तमान विधायक भगवत शरण का टिकट काट दिया है जो कि अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं। इस सीट से शिवपाल ने सपा प्रत्याशी के तौर पर एक महिला नेत्री शहला ताहिर को खड़ा किया है। टिकट मिलने के बाद शहला ताहिर बहुत खुश हैं और शिवपाल यादव ने उनको ही इस सीट से उम्मीदवार क्यों बनाया, शायद यह बताने के लिए उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications