वारणसी में आंध्र प्रदेश के परिवार ने क्यों की सामूहिक आत्महत्या? सुसाइड नोट ने खोला राज, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi mass Suicide: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सामूहिक आत्महत्या से हर कोई हैरान है। इस आत्महत्या ने सबको चौंका के रख दिया है। आंध्र प्रदेश से आए एक ही परिवार के चार लोगों ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में माता-पिता और उनके 2 जवान बेटे शामिल हैं।

सूचना मिलेती ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। सभी लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आंध्र प्रदेश का ये परिवार आर्थिक तंगी का शिकार था। करीब दो महीने से यह परिवार भटक रहा था। दो महीने तक भटकने के बाद वाराणसी पहुंचा था। यहां आकर सभी लोग एक साथ मिलकर खुदकुशी कर ली।

वारणसी में आंध्र के परिवार ने क्यों की आत्महत्या? खुला राज

मौके-ए-वारदात से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें तेलगु में लिखा गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि इस परिवार का आंध्र प्रदेश में पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर ये लोग काफी परेशान थे। सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि ये लोग करीब दो महीनों से भटक रहे थे। इस दौरान कई जगहों पर रह चुके हैं। उनके पास जो भी पैसा बचा था वह सब खत्म हो गया है। आगे कहां जाए इसका कुछ पता नहीं चल रहा है। आगे का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते इन लोगों ने बहुत ही कठोर कदम उठाया है।

बता दें कि चारों लोगों ने वाराणसी के काशी कैलाश भवन धर्मशाला में खुदकुशी कर ली। कमरा नंबर एस-6 में परिवार फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही जानकारी मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें- UP News: कोर्ट के आदेश पर कब्र खोदने पहुंची पुलिस, शव की जगह मिले सिर्फ कपड़े, हैरान रह गए लोग

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+