Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: कोर्ट के आदेश पर कब्र खोदने पहुंची पुलिस, शव की जगह मिले सिर्फ कपड़े, हैरान रह गए लोग

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। उन्नाव जनपद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस एक कब्र खुदवाई तो उसमें मृतक के शव की जगह केवल उसका कपड़ा मिला। कपड़ा मिलने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

लोगों का कहना है कि कब्र में दफन किया गया शव आखिर कहां गया। शव गायब होने के बाद अब मृतक के परिजन काफी परेशान है वही एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की तलाश की जा रही है।

up-police-reached-the-grave-on-court-orders-found-clothes

बताया जा रहा है कि प्रीतम खेड़ा के रहने वाले अभिषेक रावत इसी साल 7 मार्च को सुबह अपने फार्म हाउस पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद अभिषेक की मां सरल मौके पर पहुंची। सरला का आरोप है कि इस दौरान लोगों ने उसे डरा धमका कर उसके बेटे का शव दफन करवा दिया था।

उसने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसके बेटे की हत्या हुई है। ऐसे में उसके बेटे के शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम की जानी चाहिए। इस मामले में उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देखकर शव निकलवाने का अनुरोध किया था।

मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस गुरुवार को एसडीएम सदर नम्रता सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार के साथ गंगा घाट और अचलगंज की फोर्स को लेकर गांव में पहुंची। गांव में पहुंचने के बाद करीब 4 घंटे तक मेहनत किया गया लेकिन शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि जहां अभिषेक का शव दफन किया गया था वहां केवल कपड़े मिले। मामले में क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि शव की तलाश करवाई जा रही है, आशंका है की बाढ़ के पानी के चलते शव बह गया होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+