Hemika Agrawal कौन थी? 18 महीने पहले हुआ था तलाक, शरीर पर चोटों के निशान, कैसे हुई खौफनाक मौत?

Ghaziabad Psychiatrist Dr Hemika Agrawal Death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि 40 साल की फेमस साइकियाट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) डॉ. हेमिका अग्रवाल ने अपने पांचवीं मंजिल के फ्लैट से छलांग लगा दी। घटना में उनकी मौत हो गई।

परिवार का आरोप है कि डेढ़ साल पहले हुए तलाक के बाद से वह गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) और भावनात्मक तनाव से जूझ रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हेमिका के खुद की जान लेना का मामला मान रही है। हालांकि, घटना से किसी तरह का नोट बरामद नहीं हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्यों लगाई छलांग?

psychiatrist-dr-hemika-agrawal-death

शरीर पर गंभीर चोटें, दर्दनाक मौत

मामला राज नगर एक्सटेंशन क्षेत्र की ऑफिसर्स सिटी-2 सोसाइटी का है। यहां की पांचवी मंजिल में रहने वालीं डॉ. हेमिका अग्रवाल ने रविवार, 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे फ्लैट से नीचे गिरीं। स्थानीय निवासियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण गिरने से लगी गंभीर चोटें बताई गई हैं।

शरीर पर चोटों के निशान स्वाभाविक रूप से गिरावट से जुड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाई, सबूत इकट्ठा किए और परिवार के बयान दर्ज किए। अभी तक कोई नोट घटनास्थल से नहीं मिला है, जिस वजह से पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

क्या कहती है पुलिस?

नंदग्राम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार की बात सामने आई है कि डॉ. हेमिका पिछले 18 महीनों से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रही थीं।

Who Was Hemika Agrawal: डॉ. हेमिका अग्रवाल कौन थीं?

डॉ. हेमिका अग्रवाल (40 उम्र) गाजियाबाद की एक प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक थीं। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और पटेल नगर क्षेत्र में अपनी क्लिनिक चलाती थीं। वह मरीजों के बीच लोकप्रिय थीं और विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर काम करती थीं। उनके पिता डॉ. आर चंद्रा खुद गाजियाबाद के जाने-माने सीनियर मनोचिकित्सक हैं। परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा रहा है, जिसने हेमिका को भी इस राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। लिंक्डइन और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनकी प्रोफाइल से पता चलता है कि वह कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट के रूप में काम कर रही थीं और मरीजों की मदद के लिए समर्पित थीं।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, हेमिका का करीब 18 महीने पहले तलाक हो गया था। परिवार के अनुसार, इस अलगाव ने उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला। डॉ. चंद्रा ने पुलिस को बताया कि बेटी तलाक के बाद से डिप्रेशन और भावनात्मक तनाव से पीड़ित थी। परिवार ने उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+