कौन हैं चाहत, जो कभी मुलायम सिंह, कभी डिंपल तो कभी अखिलेश यादव के साथ आती हैं नजर

लखनऊ, 10 दिसंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में एक लड़की सूर्खियों में छाई हुई हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्मों में अक्सर ये खूबसूरत लड़की नजर आती हैं। मंच पर माइक लेकर अपनी मधुर आवाज में ये लड़की लोगों के बीच समाजवादी पार्टी का गुणगान करती दिखाई देती हैं। वो लोगों से अखिलेश यादव के लिए वोट मांगती हैं। इस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनकी तस्वीरों में मुलायम सिंह यादव के साथ तो कभी डिंपल यादव के साथ तो कभी अखिलेश यादव के साथ नजर आती हैं। आज हम आपको इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बता रहे हैं.....

 कौन हैं ये लड़की, जो कभी मुलायम सिहं तो कभी डिंपल के साथ नजर आती है

कौन हैं ये लड़की, जो कभी मुलायम सिहं तो कभी डिंपल के साथ नजर आती है

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में एक लड़की चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपनी आवाज और अपने गानों से ये भीड़ को बांध लेती हैं। दरअसल इस लड़की का नाम चाहत मल्होत्रा है। चाहत एक सिंगर हैं, सोशल एक्टिविस्ट हैं। चाहत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। यूट्यूब पर इसका अपना चैनल है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर खूब एक्टिव रहती हैं।

 सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर

सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर

चाहत मल्होत्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और काफी पॉपुलर भी हैं। उनके गाने खूब वायरल होते हैं। उन्होंने हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा वो पार्टी के कामों से प्रभावित होकर इसकी सदस्य बनी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी का एंथम भी तैयार किया है। हम समाजवादी हैं को चाहत ने खुद लिखा भी है। समाजवादी पार्टी की सदस्या लेने से पहले भी वो यादव परिवार के बहुत करीबी रही हैं। चाहत मल्होत्रा अखिलेश और डिंपल यादव के करीबियों में शामिल हैं। चाहत समाजवादी के कार्यक्रमों में अक्सर परफॉर्म करती हैं। चाहत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सपा परिवार के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

 अखिलेश के ही स्कूल से की पढ़ाई

अखिलेश के ही स्कूल से की पढ़ाई

चाहत ने उसी स्कूल से पढ़ाई की है,जिससे अखिलेश यादव ने की है। चाहत ने लॉ मार्टिनियर स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से से साइकलॉजी में स्नातक किया है। चाहत समाजसेवी है और कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोगों की खूब मदद की। चाहत की सपा परिवार के लोगों के साथ कई तस्वीरें उनके सोशल मीडिया पेज पर हैं, जिसमें वो मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव, अखिलेश यादव, पूनम सिन्हा के साथ हैं।

 आरुषि कांड पर भी बना चुकी हैं गाना

आरुषि कांड पर भी बना चुकी हैं गाना

चाहत ने बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड पर भी एक गाना बनाया जो खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा चाहत अक्सर अपने गीत और एल्बम अपेन यूट्यूब चैनल पर जारी करती रहती हैं। वो अक्सर पुराने गानों को अपनी आवाज देकर उसे रिक्रिएट करती हैं। वो अक्सर सपा के महिला विंग के साथ भी कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+