कौन हैं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, संभल हिंसा के बताए जा रहे हैं सूत्रधार! UP पुलिस ने लगाए ऐसे गंभीर आरोप

Sambhal violence FIR: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार (25 नवंबर) की सुबह शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। संभल हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण रविवार को हिंसा हुई। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कुल सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। बर्क और इकबाल उन छह लोगों में शामिल हैं जिन्हें एफआईआर में आरोपी बनाया गया है, इसके अलावा 2,750 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Who is Samajwadi Party MP Ziaur Rahman Barq

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार (25 नवंबर) दोपहर बताया कि अब स्थिति कंट्रोल में है और वीडियो फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान की जाएगी, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नाम सामने आने के बाद से उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी है। सोशल मीडिया पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानें कौन हैं जियाउर्रहमान बर्क?

Who is Ziaur Rahman Barq: कौन हैं जियाउर्रहमान बर्क?

🔴 समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जियाउर्रहमान बर्क संभल लोकसभा सीट से सांसद हैं। जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।

🔴 जियाउर्रहमान बर्क के पिता का नाम मामलुकउर्रहमान बर्क है। इनके दादा का नाम शफीकुरउर्रहमान था, जो संभल से पूर्व सांसद थे।

🔴 जियाउर्रहमान बर्क अपने छात्र जीवन में 2005-06 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ (AMUSU) के वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य और कार्यवाहक सचिव थे।

🔴 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, जियाउर्रहमान बर्क ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्य थे।

🔴 जियाउर्रहमान बर्क पर पहले चुनाव नियम तोड़ने के लिए शिकायत दर्ज की जा चुकी है। अप्रैल 2024 में इनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा संभल कोतवाली में दर्ज हुआ था। सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने आजम खान, शहाबुद्दीन, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के नाम पर वोट मांगे थे।

🔴 जियाउर्रहमान बर्क उस वक्त भी चर्चाओं में आए थे, जब एएमयू में सनातन धर्म पढ़ाने के विवाद के बाद बीएचयू में इन्होंने इस्लामिक अध्ययन शुरू करने की मांग उठाई थी।

कौन हैं सपा विधायक इकबाल महमूद, जिनके बेटे के खिलाफ भी दर्ज हुआ मुकदमा

🔴 इकबाल महमूद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और संभल से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। इकबाल महमूद ने 1974 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की डिग्री ली है।

🔴 इकबाल महमूद सात बार विधायक रह चुके हैं। इकबाल महमूद पहली बार 1991 से 1992 तक और फिर 1996 से लगातार छह बार विधायक रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+