घूंघट वाली दुल्हन कौन है? मुंह दिखाई में गिटार बजाकर गाया रोमांटिक गाना, देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर घूंघट में एक नई-नवेली दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। चेहरे पर घूंघट और हाथ में गिटार लिए गाना गाती दुल्हन का इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी वजह है कि शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म के समय औरतों के बीच घिरी घूंघट में दुल्हन ने शानदार गिटार बजाया और अपनी सुरीली आवाज में ऐसा रोमांटिक गाना एक दिन आप यूं ही मिल जाओगे, मैंने सोचा ना था...गाया कि हर कोई इस नई नवेली दुल्हन का फैन हो गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर घूंघट में छिपी वायरल दुल्हन कौन हैं?

कौन हैं ये गिटार वाली दुल्हनियां?
साेशल मीडिया पर जिस नई नवेली दुल्हन का गिटार बजाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, उनका नाम तान्या है। ये गाजियाबाद के मोहम्मद कदीम गांव के एसडीओ आदित्य गौतम की नई नवेली दुल्हन हैं। जिन्होंने अपनी शादी के अगले दिन महिला संगीत में 'मैंने सोचा ना था एक दिन तुम मुझे मिल जाओगे' गाना गाया। इस वीडियो को परिवार ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके बाद तुरंत वायरल हो गया।
क्या करती हैं ये तान्या?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य गौतम सहारनपुर में एसडीओ के पद पर हैं और मूलतः गाजियाबाद के मोहम्मद कदीम गांव से हैं। अलीगढ़ निवासी तान्या भी सहारनपुर के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। इन दोनों ने 28 नवंबर को केदारनाथ धाम स्थित एक मंदिर में शादी की थी। इसके बाद 01 दिसंबर को मेरठ के एक होटल में इनके रिसेप्शन का आयोजन हुआ।
कैसे मुंह दिखाई का वीडियो हुआ वायरल?
सोशल मीडिया पर ये जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे आदित्य गौतम की चाची मीणा कुमारी ने इस पूरे पल को अपने फोन में रिकॉर्ड किया। बाद में, यह क्लिप उनके बच्चों की इंस्टाग्राम आईडी 'अर्ष उत्कर्ष' पर अपलोड की गई।
हालांकि परिवार द्वारा दो वीडियो शेयर किए गए हैं लेकिन पहले वाले ने धूम मचा दी है। वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, इसने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। कमेंट सेक्शन में लोग तान्या की आवाज की तारीफ कर रहे हैं और कई यूजर्स रॉकस्टार दुल्हन कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications