कौन हैं नरेश टिकैत? जिन्होंने मुजफ्फरनगर वीडियो मामले में कराई सुलह
मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में जन्में चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने महिला टीचर के भड़काने पर छात्र की उसके सहपाठियों द्वारा पिटाई मामले में भाईचारे की मिठास घोल दी। तूल पकड़ता मामला अचानक से ठंडे बस्ते में चला गया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला टीचर द्वारा यूकेजी के छात्र को उसके ही सहपाठियों से पिटवाने के तूल पकडते मामले को भाईचारे के मलहम के साथ खत्म करा दिया। जिसका पूरा श्रेय भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को जाता है। शनिवार को नरेश टिकैत पीड़ित छात्र से मिलने पहुंचे और भाईचारे का संदेश दिया।
नरेश टिकैत ने पीड़ित छात्र और उसके सहपाठियों को गले मिलाकर सुलह करा दी। यही नहीं, नरेश टिकैत ने कहा कि भाईचारा हम खत्म हरगिज़ नहीं होने देंगे। आइए जानते हैं कौन है ये नरेश टिकैत?

मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में जन्में चौधरी नरेश सिंह टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। इनके पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत, भारत के बेहद प्रसिद्ध किसान नेता थे। नरेश टिकैत का एक बेटा गौरव टिकैत है, जो भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय युवा अक्ष्यक्ष है। नरेश टिकैत के छोटे भाई राकेश टिकैत, बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
पिता के निधन के बाद संभाली थी बीकेयू की कमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने साल 2011 में पिता महेंद्र सिंह टिकैत के निधन के बाद बीकेयू की कमान संभाली। इनके पिता महेंद्र टिकैत ने 1986 में पंजाब खेतीबाडी यूनियन की जगह बीकेयू की स्थापना की थी। महेंद्र टिकैत ने अपनी आखिरी सांस तक किसानों के हित में लड़ाई लड़ी ।
इतना ही नहीं, नरेश टिकैत को जाटों की बालियान खाप की अध्यक्षता भी अपने पिता से विरासत में मिली। बीकेयू के अध्यक्ष का पद संभालने के दौरान नरेश टिकैत पिता के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। किसानों के अधिकार के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों में किसानों के आंदोलन में शामिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications