कौन हैं मुकेश धनगर? जिन्हें कांग्रेस ने मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ मैदान में उतार
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की दो प्राइम सीट पर अपने कैंडिडेट्स का ऐलान बुधवार को कर दिया है। पहला, मथुरा लोकसभा सीट से मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया है।
वह मौजूदा बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से मुकाबला करेंगे। वहीं, नकुल दुबे की जगह राकेश राठौड़ को सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। आइए जानते हैं कौन है मुकेश धनगर ?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुकेश धनगर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का इलेक्टेड सदस्य बनाया है। इस पर कांग्रेसियों ने मुकेश धनगर को बधाई दी है। मुकेश धनगर ने बताया कि वह कांग्रेस की प्राइमरी पाठशाला से छात्र संगठन व युवा कांग्रेस की राजनीति तक पहुंचे हैं।
वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव भी हैं। छात्र संगठन और युवा कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर रहे हैं। मथुरा में धनगर समाज में गहरी पैठ है। उनका नाम पहले भी पार्टी की प्रस्तावित सूची में था। लेकिन, बाद में मुक्केबाज विजेंदर को उतारने की रणनीति बनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications