Medha Roopam कौन हैं? नोएडा DM ने मोर्चा संभाल कर शांत करवाया श्रमिक आंदोलन, ओवरटाइम पेमेंट फैसले से जीता दिल

Who is Medha Roopam: नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जब हिंसक हो गया और हालात बेकाबू हो गए़ तब नोएडा की जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम ने मोर्चा संभाला। फैक्‍ट्री कर्मचारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत की, जिससे स्थिति को संभालने में मदद मिली।

मेधा रूपम ने श्रमिकों की ओवरटाइम सैलरी पर जो अपनी राय रखी उसके बाद से सोशल मीडिया पर वो जमकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं नोएडा की जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम और उन्‍होंने ऐसे क्‍या फैसले किए जिसके कारण फैक्‍ट्री के कर्मचारियों का उग्र आंदोलन शांत हुआ?

Who is Medha Roopam

मेधा रूपम ने ओवरटाइम पेमेंट के फैसले से जीता दिल

डीएम मेधा रूपम ने कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब श्रमिकों को ओवरटाइम के लिए दोगुना भुगतान मिलेगा और इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, प्रत्येक श्रमिक को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। अगर किसी संस्था में रविवार को काम कराया जाता है, तो उस दिन का वेतन भी दोगुनी दर से दिया जाएगा।

कर्मचारियों का बोनस को लेकर फैक्‍ट्रियों को दिया सख्‍त आदेश

इसके अलावा, डीएम ने जानकारी दी कि नियमानुसार कर्मचारियों का बोनस अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। साथ ही, हर कारखाने में यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए एक विशेष समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

श्रमिकों ने किया प्रदर्शन तो एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट

वहीं अब जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों और संविदाकारों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी कर्मचारी को आंदोलन या उपद्रव में शामिल पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसी ब्लैकलिस्‍ट होगी और एजेंसी लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।

IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्‍या अधूरा ख्‍वाब पूरा करने के लिए त्‍याग देगी खाकी वर्दी?
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्‍या अधूरा ख्‍वाब पूरा करने के लिए त्‍याग देगी खाकी वर्दी?

Medha Roopam कौन हैं?

उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की आईएएस मेधा रूपम का जन्म 21 अक्टूबर 1990 को आगरा में हुआ। वर्तमान समय में नोएडा की जिलाधिकारी की कुर्सी संभाल रही रूपम पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। रूपम उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सिविल सेवा परीक्षा में इन्‍होंने देश में 10वीं रैंक हासिल की थी।

IAS Ashwini Bhide कौन हैं? बनीं BMC की पहली महिला कमिश्‍नर, संभालेंगी देश की सबसे अमीर महानगरपालिका
IAS Ashwini Bhide कौन हैं? बनीं BMC की पहली महिला कमिश्‍नर, संभालेंगी देश की सबसे अमीर महानगरपालिका

Medha Roopam कितनी पढ़ी लिखी हैं?

मेधा रूपम ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई केरल के प्रतिष्ठित नेवल पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम और सेंट थॉमस स्कूल, तिरुवनंतपुरम में की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।

Medha Roopam हैं शूटिंग चैंपिययन

अकादमिक के अलावा, मेधा रूपम ने खेल में भी अपनी पहचान बनाई है। केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में वे तीन स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सराही गईं।

Medha Roopam नोएडा की पहली महिला डीएम

मेधा रूपम ने मेरठ, बागपत, हापुड़ और कासगंज जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उनके जमीनी स्तर के काम ने कुशल प्रशासक की छवि बनाई। 29 जुलाई 2025 से वे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी हैं। खास बात ये है कि गौतम बुद्ध नगर की पहली महिला जिलाधिकारी होने का गौरव हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+