Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं गालीबाज कोमल मंगलानी? जिनकी आवाज से ही थर-थर कांपते हैं सिपाही!

यूपी की माटी से कई प्रभावशाली आईपीएस और आईएएस निकले हैं। इनमें से एक कोमल मंगलानी अपनी गालीबाज छवि को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मंच से ही अभद्र भाषा में लताड़ लगाती नजर आ रह हैं।

IPS Komal Manglani

उत्तर प्रदेश की माटी से कई आईपीएस और आईएएस कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उभरकर आए हैं। कोई लेडी सिंघम कहलाया गया तो कोई दंबग। इसी बीच एक लेडी अफसर कोमल मंगलानी अपनी गालीबाज छवि के साथ सुर्खियों पर छाई हुई हैं। ऐसा हम नहीं, वायरल वीडियो बयां करता है।

जिसमें साफ दिख रहा है कि मंच से ही कोमल सिपाहियों को लताड़ रहीं हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रही हैं। ऐसे में हम आपको कोमल मंगलानी के व्यक्तित्व से रूबरू करा रहे हैं...

कौन है कोमल मंगलानी?

2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं कोमल मंगलानी। साल 2021 में मैनपुरी जेल में अधीक्षक पद पर तैनात हुई थीं। अपने तीखे तेवरों के चलते साथियों और कर्मचारियों में काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, उनकी भाषा शैली काफी तल्ख है। जिसको लेकर अक्सर सवालों के घेरे में बनी रहती हैं। कोमल अपने माता-पिता की सबसे चहेती हैं। बेटी की मैनपुरी में पोस्टिंग होने के बाद माता-पिता कार्यालय भी पहुंचे थे।

क्यों छाई हैं चर्चा में ?

दरअसल, मामला 14 अप्रैल को आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। यहां कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था को देखकर मौजूद मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी बिफड़ पड़ी थीं। मंच से ही सिपाहियों और अन्य को अभद्र भाषा में लताड लगाई थी। कहा था कि ## तेरे को समझ में नहीं आ रहा है। बुला इसको, उमेश यादव है न इसका नाम, गाली देने का मन करता है, तुम लोगों को। मुफ्त का खाना खाने आए हैं, चले जाएंगे। सिपाही हैं न, इतनी ही सोच है।

कैदियों संग उचित व्यवहार!

सूत्रों की मानें तो मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का कैदियों के प्रति अच्छा व्यवहार देखने को मिलता है। पिछले साल दीपावली के वक्त महिला कैदियों ने विशेष सामग्री बनाई थी। जिसको काफी सराहा गया। वहीं, एक महिला कैदी की डिलीवरी पर जेल अधीक्षक कोमल खुद उसके बच्चे के स्वागत के लिए पहुंची थी।

सहारनपुर की सीनियर जेल अधीक्षक करेंगी जांच

उधर, वीडियो के सामने आते ही मामले की जांच सहारनपुर की सीनियर जेल अधीक्षक अमिता दुबे मैनपुरी को सौंपी गई है। डीजी जेल के साफ निर्देश हैं कि रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+