कौन है एक माह का खजांची जो यूपी के चुनाव में बन गया अहम चुनावी मुद्दा

कौन है खजांची जो इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में अहम मुद्दा बन गया है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बच्चे का हर रैली में करते हैं जिक्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी तमाम चुनावी रैलियों में एक बच्ची का जिक्र करते हैं जिसे वह दो लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का दावा करते हैं और केंद्र सरकार पर इस बच्ची के जरिए हमला बोलते हैं। बैंक की लाइन में जन्मी बच्ची जिसका नाम खजांची रखा गया, उसका जिक्र अखिलेश यादव अपनी तमाम रैलियों में करते हैं, लेकिन चंद महीनों की यह बच्ची अभी बोल नहीं सकती है और शायद उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि वह इस बार के चुनाव में अखिलेश यादव के लिए अहम हथियार है।

khajanchi
साभार NDTV
khajanchi

अखिलेश यादव खचांजी का जिक्र करते हुए अपनी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि आपने नोटबंदी के बाद लोगों को बैंक की लाइन में लगा दिया, लेकिन हमने इन लोगों की मदद करने का काम किया। अखिलेश यादव ने अपनी रैली में कहा कि बैंक की लाइन में एक बच्ची का जन्म हुआ, इस बच्चे का नाम बैंक के कर्मचारियों ने खजांची रखा, लेकिन मैंने जब पता कराया तो वह बहुत गरीब घर का है, फिर मैंने उसे दो लाख रुपए की मदद की।

पांच घंटे बैंक की लाइन में लगने के बाद हुआ था जन्म

खजांची की मां सर्वेशा देवी बैंक की लाइन में तकरीबन पांच घंटे तक लगी रही थी, जहां उसे प्रसव पीड़ा शुरु हो गई, यह सर्वेशा का पांचवा बच्चा है, जिसका जन्म उसके पति की मृत्यु के बाद हुआ है। सर्वेशा देवी के पति सपेरा था और बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। खजांची के जन्म के एक महीने पूरे होने से पहले ही अखिलेश यादव ने उसे दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया, जिसके बाद से वह अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- 3 करोड़ पर्चियों के जरिए यूपी का किला फतेह करने का भाजपा का मेगा प्लान

राजनीति पर नहीं बोलतीं खजांची की मां
सर्वेशा देवी का घर शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर है और उनके गांव में तकरीबन 450 पिछड़ी जाति के वोटर हैं, उनका घर मिट्टी का बना है सिर्फ एक ही चारपाई है। सर्वेशा देवी का कहना है कि इच्चे ने मुझे फिर से जीने की उम्मीद दी है। वहीं जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि आप घंटो बैंक की लाइन में खड़ी रहीं आपको क्या कहना है तो वह कहती हैं कि मुझेस राजनीति के बारे में कुछ मत पूछिए मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+