Avinash Pande: कौन हैं अविनाश पांडे? जिन्हें प्रियंका गांधी की जगह बनाया यूपी का नया प्रभारी
Congress New UP In-charge Avinash Pande: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी की ओर से अविनाश पांडे को प्रियंका गांधी की जगह उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं पार्टी ने सचिन पायलट को छत्तीसगढ़, कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसी के साथ कुल हालांकि जो सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो उत्तर प्रदेश की हो रही है। ऐसे में जानिए प्रियंका गांधी को रिप्लेस करने वाले कांग्रेस नेता अविनाश पांडे कौन हैं?

उत्तर प्रदेश का प्रभार संभाल रहीं प्रियंका गांधी की जगह अब अविनाश पांडे लेने जा रहे हैं। इसी के साथ संगठन में हुए फेरबदल के बीच प्रियंका गांधी को अभी कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है।
अपनी नई नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे ने एक्स पर लिखा कि प्रियंका जी, मैं प्रभारी महासचिव के रूप में आपकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूं। मैं अपने पद पर दिए गए अधिकार और मुझे दिए गए जनादेश का अधिकतम लाभ उठाऊंगा।
जानिए कौन हैं अविनाश पांडे?
यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे पार्टी के उन नेताओं में शुमार है, जिनकी गिनती पुराने नेताओं में होती है। मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले और पेशे से वकील पांडे पार्टी की छात्र शाखा और युवा कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचे हैं।
अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में विभिन्न पदों पर काम किया है। पांडे मौजूदा वक्त में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य हैं। वहीं यूथ कांग्रेस में महासचिव के पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
अविनाश पांडे ने साल 2008 में राज्यसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन एक वोट से हार का मुंह देखना पड़ा, हालांकि इसके दो साल बाद 2010 में वे महाराष्ट्र से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए।
अविनाश पांडे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य और राज्य में कई प्रशासनिक समितियों के सदस्य भी रहे हैं। 2018 के राजस्थान चुनाव से पहले उन्हें राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया था। हालांकि, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जबरदस्त खींचतान के दौरान उन्हें पद से हटा दिया गया था। जनवरी 2022 में, उन्हें झारखंड के प्रभारी AICC महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications