जब यूपी के डीजीपी को नहीं पहचान पाए दरोगा और सिपाही, टोकने पर कहा अपना काम कीजिए
नोएडा। यूपी के नोएडा जिले से ऐसी घटना सामने आई है जिससे बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूबे के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह जनपद की आम्रपाली पुलिस चौकी का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां डीजीपी के इस औचक निरीक्षण की खबर किसी को भी नहीं थी। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह जब पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को देखने पहुंचे तो वहां मौजूद दारोगा और सिपाही ने उन्हें पहचाना ही नहीं। इतना ही नहीं, डीजीपी के पूछने के बाद भी दारोगा और सिपाही ने उनका सम्मान नहीं किया है और बिना कैप और वर्दी के डीजीपी से लगातार बहस करते रहे। फिर डीजीपी को कहा कि जाइये और अपना काम करिए।

दरअसल डीजीपी नोएडा के कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान जकब वो आम्रपाली चौकी के पास से गुजरे तो वहां पर सब इंस्पेक्टर हरिभान सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार खड़े थे। हरिभान ने टोपी नहीं लगा रखी थी जबकि सिपाही की टोपी पर अशोक चिन्ह का निशान गायब था जिसके बाद डीजीपी ने दोनों को बुलाया तो वे उन्हें पहचान नहीं पाए। हालांकि डीजीपी सिविल ड्रेस में थे लेकिन उनकर साथ स्कोर्ट और अपनी तीन सितारा गाड़ी थी। इसके बाद भी दरोगा और सिपाही उन्हें नही पहचान पाए और डीजीपी को अपना काम करने की नसीहत दे डाली। वहीं इस मामले की जानकारी नोएडा एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में दोनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया।
हैरान कर देनी वाली बात यह है कि यूपी पुलिस के डीजीपी, जो आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके हजारों फॉलोवर्स हैं। उनकों यूपी का बच्चा -बच्चा पहचानता है। ऐसे में पुलिस के सिपाही और दारोगा उनको पहचाने से इंकार कर दें तो यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले के तूल पकड़ने से पहले नोएडा के एसएसपी अजय पाल शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर बात को सम्भाल लिया।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में तैनात दरोगा ने घर पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications