Weather Update: UP में गुरुवार से रफ्तार पकड़ेगा मानूसन, अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार
लखनऊ, 27 जुलाई: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यूं तो राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है लेकिन मौसम विभाग की माने तो गुरुवार से मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा और मानूसन के पूरी रफ्तार पकड़ेने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यूपी में कुल मिलाकर यूपी में बारिश की कमी सामान्य से 53 फीसदी कम है।

राज्य के मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि मानसून ट्रफ लाइन फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर उत्तर प्रदेश की ओर चल रही है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे उत्तर प्रदेश में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश में और तेजी आएगी।
उन्होंने बताया कि मॉनसून ट्रर्फ एक लंबा कम दबाव वाला क्षेत्र है और वर्षा में मदद करता है। अपनी सामान्य स्थिति में, ट्रफ़ कम वायुमंडलीय दबाव का एक लम्बा क्षेत्र है जो हिमालय के समानांतर पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।
तराई क्षेत्र के जिलों में होगी अधिक बारिश
मौसम अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड और नेपाल की सीमा से लगे तराई क्षेत्र के जिलों में बारिश अधिक होगी। यूपी के मध्य, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे इलाकों में बारिश की गतिविधि कम रहेगी।
उत्तर प्रदेश में मानसून देर से पहुंचा और उसके बाद कमजोर हो गया। यह पिछले सप्ताह थोड़ा तेज दिखा लेकिन कुल वर्षा अभी भी उम्मीद से कम हुई है। राज्य के 75 जिलों में से केवल आगरा और फिरोजाबाद में 1 जून से अब तक सीजन में औसत से अधिक वर्षा हुई है। वाराणसी, चित्रकूट और एटा में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। हालांकि 48 जिलों में सामान्य से 20 से 49 फीसदी कम और 24 जिलों में सामान्य से 50 से 80 फीसदी कम बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications