Weather UP Update : यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कितना गिरा तापमान
Weather UP Update :मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 14 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार को राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के हालात रहने की उम्मीद है।

Weather UP Update: उत्तर प्रदेश में पिछले आठ दिनों से चल रही भीषण शीतलहर मंगलवार को भी जारी रहेगी, लेकिन हवा के पैटर्न में बदलाव से बुधवार को पूर्वी यूपी के जिलों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में भी तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन बुधवार और शुक्रवार के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
सोमवार को जारी रहा ठंडे का प्रकोप
इस बीच, यूपी में सोमवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घने कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ जिससे दोपहर तक दृश्यता कम रही। दिन में धूप खिली थी, लेकिन बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बरकरार रखी। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के साथ इटावा राज्य में सबसे ठंडा रहा, इसके बाद कानपुर, मुजफ्फरनगर और नजीबाबाद में 4 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Recommended Video

मंगलवार को शीतलहर का दिखेगा असर
लखनऊ में, अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य (कोल्ड डे कंडीशन) से लगभग सात डिग्री सेल्सियस कम था, और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य (शीत लहर की स्थिति) से 3.3 डिग्री कम था। मंगलवार को सुबह घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जल्द बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 14 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार को राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के हालात रहने की उम्मीद है। राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के मंगलवार रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने और शुक्रवार तक बने रहने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में छिटपुट बारिश और हिमपात का कारण बनेगा, लेकिन साथ ही देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में हवा के मौजूदा पैटर्न को भी बदल देगा।
बुधवार से शुक्रवार के बीच हो सकती है बारिश
राज्य के मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि,
वर्तमान में, उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं बर्फ से ढके पहाड़ों की ठंडक को मैदानी इलाकों में ला रही हैं, जिससे शहर और राज्य में दिन और रात दोनों के दौरान अत्यधिक ठंड की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि, WD इन हवाओं के प्रवाह को काट देगा। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म पूर्वी हवाएं इस अंतर को भर देंगी और बुधवार से शुक्रवार तक वातावरण पर हावी रहेंगी। तेज हवा चलने से पूरे राज्य में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा कम
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कम होने से सर्द हवा भी काफी कम हो जाएगी। हालांकि, डब्ल्यूडी का प्रभाव राज्य में भी महसूस किया जाएगा। जबकि राज्य के पूर्वी हिस्से के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, शनिवार-रविवार से राज्य में शीतलहर का एक और दौर आने की उम्मीद है, क्योंकि शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ फीकी पड़ जाएगी, पूर्वी हवाओं के स्थान पर फिर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी।












Click it and Unblock the Notifications