अगले दो घंटे में यूपी और हरियाणा के कई जिलों में बारिश की आशंका, IMD ने किया अलर्ट जारी

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में अगले दो घंटे में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बिजनौर मुजफ्फरनगर, बागपत तो वहीं, हरियाणा के बल्लभगढ़, पलवल, नजीबाबाद के आसपास स्थित जिलों में गरज के बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से उमस और बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विज्ञानी रमेश ने बताया कि इस बरसात से धान की फसल को फायदा है।

लखनऊ से रामपुर तक हो सकती है बारिश

लखनऊ से रामपुर तक हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को कई जिलों में उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। दोपहर तक मध्य यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के कई जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लखनऊ और इसके आसपास के जिलों के अलावा पश्चिमी यूपी के रामपुर और मुरादाबाद में दोपहर तक बारिश हो सकती है।

यूपी और हरियाण के इन जिलों में बारिश का अनुमान

यूपी और हरियाण के इन जिलों में बारिश का अनुमान

यूपी के जिन जिलों में बारिश होना का अनुमान है, वे हैं बिजनौर मुजफ्फरनगर, बागपत, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद। वहीं, हरियाण के जिन जिलों में बारिश होना का अनुमान है, वे हैं बल्लभगढ़, पलवल, नजीबाबाद के आसपास स्थित जिलों में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। खास बात यह है कि प्रदेश के बाकी जिलों में भी धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी।

18 स 19 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत

18 स 19 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत

वहीं दूसरी और अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अनुमान के मुताबिक तेज पुरवाई हवा से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। ऐसा ही सिलसिला 17 जुलाई तक जारी रहेगा। 18 और 19 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। 20 और 21 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उससे थोड़ी कम बारिश के संकेत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+