UP Weather: वाराणसी में रात से हो रही बारिश, यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
UP Varanasi Weather Update: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शनिवार रात से ही रुक-रुक बरसात हो रही है। बरसात के चलते ठंड बढ़ गई है। वाराणसी समय आसपास के जनपदों में सोमवार को भी बारिश जारी है। रविवार रात में कई जनपदों में अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो सोमवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बरसात होने की संभावना जताई गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि इसी तरह हल्की बारिश होती है तो फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।

हालांकि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा यह भी बताया गया कि यदि बरसात के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि होती है तो किसानों का काफी नुकसान होगा। फसलों की पिछड़ी प्रजातियां जैसे राई और सरसों आदि को इस बरसात से कुछ नुकसान की संभावना जताई गई है।
जाने कैसा रहेगा एक सप्ताह का मौसम
बात करें वाराणसी की तो आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 5 फरवरी को वाराणसी और आसपास के जनपदों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। दिन में एक दो बार हल्की बूंदाबांदी या चमक गरज के साथ भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है।
रविवार और सोमवार को बरसात हो जाने के चलते आगामी 6 फरवरी 7 फरवरी और 8 फरवरी को वाराणसी और आसपास के जनपदों में घना कोहरा देखने को मिलेगा 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
9 फरवरी को आसमान साफ रह सकता है लेकिन उसके बाद फिर मौसम करवट लेगा। 9 फरवरी की रात से 10 फरवरी की रात तक आंधी तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बरसात होने के चलते वापस लौट रही ठंड एक बार फिर दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications