अगले दो घंटे में UP-NCR समेत इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सहित एनसीआर में अगर दो घंटे के अंदर गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं भी चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, गोहाना, गन्नौर, बड़ौत, सोनीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोदीनगर बिजनौर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, अलीगढ़, नरौरा, सहसवान, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, सीतापुर, फतेहपुर, कानपुर नगर और आसपास के इलाकों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

weather forecast today: imd alert heavy rain in these districts of up and haryana including delhi ncr

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों, हरियाणा और बिहार में अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। इसके अलावा हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड में भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार की रात भी उमस और गर्मी से राहत मिली थी। रात करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश हुई। बारिश शुरू होने से पहले तेज धूल भरी आंधी आई और फिर बारिश का दौर शुरू हुआ ता। इससे पहले दिनभर उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान और बेहाल थे। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के साथ ही तापमान में भी कुछ गिरावट महसूस की गई है।

बारिश होने की उम्मीद जताई थी
हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा था दिल्ली-एनसीआर में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई थी। वहीं कुछ दिनों में दिल्‍ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना भी जताई थी। साथ ही उन्‍होंने कहा था कि इस हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+