देवरिया बालिका गृह मामले में CM योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, की CBI जांच की सिफारिश
नई दिल्ली। देवरिया बालिका गृह मामले पर प्रदेशे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब सख्ती दिखाई है। मामले की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई को सौंपने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में जितने भी अधिकारी जिम्मेदार पाए गए हैं, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वो मामले की जांच CBI से करवाने की सिफारिश करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया में बालिका संरक्षण गृह में भी लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आए हैं। संरक्षण गृह से भागी एक लड़की ने जब इसकी जानकारी पुलिस दी तो सबसे पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के बाद जब पुलिस ने बालिका गृह पर छापा मारा तो वहां से 18 लड़कियां गायब मिलीं। मामले में बालिका गृह की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।कई अधिकारी निलंबित किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक साल 2017 में इस बालिका गृह की जांच के बाद अनियमितताओं की वजह से इसकी मान्यता रद्द कर दी गई थी, लेकिन फिर भी अवैध तरीके से ये बालिका गृह चलता रहा।












Click it and Unblock the Notifications