भदोही में सीएम योगी के कार्यक्रम में जलसंकट, प्यासे भाजपाइयों का 'बवाल'
भदोही। यूपी के भदोही जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर पानी न मिलने और अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओ के हंगामे के चलते मौके पर जिला प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा।

शिलान्यास करने आए योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही में कई योजनाओं का शिलान्यास करने आए हैं। योगी कार्यक्रम स्थल पर काशी प्रान्त के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाहर पानी को लेकर हंगामा किया।

हंगामे के बाद आया पानी का पैकेट
पानी न मिलने से बिलबिलाए कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। योजनाओं के लाभर्थियों को भी पानी के लिए परेशानी हुई। हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने पानी के कुछ पैकेट मंगा कर बाटा।












Click it and Unblock the Notifications