भारी बारिश से बेहाल इलाहाबाद, थाने में घुसा पानी, 48 घंटे का अलर्ट जारी

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से भारी बारिश की तस्वीरे सामने आई है। भारी बारिश के चलते पानी सड़क से लेकर पुलिस थाने तक लबालब भरा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के अंदर सूबे के कई जिलों में भारी बारिश होने कि संभावना जताते हुए चेतावनी जारी कर दी है।

water logged streets in Allahabad city following heavy rainfall

रविवार को इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक हुई बारिश के कारण इलाहाबाद के शहर की हालत खस्ता हो गई है। यहां की सड़कें और पुलिस थाना में पानी घुस गया है। इसके बाद आम लोग के साथ-साथ पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश इलाकों में सड़क नाला बन गई है।

गौरतलब है कि पिछले 1 हफ्ते से बारिश पूरी तरह से बंद हो गई थी। जिससे मौसम पूरी तरह से गर्म हो गया था। मौसम का मिजाज रूखा होने से किसानों के चेहरे पर परेशानियों के भाव आ गये थे। लेकिन आज सुबह से ही बूंदाबांदी के बाद दोपहर में भारी बारिश से खेतों में भयंकर पानी भर चुका है और धान की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभकारी साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+