VIDEO: लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया काबू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कर राजधानी लखनऊ में तेंदुए ने दस्तक दी है। यहां के ठाकुरगंज इलाके में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में शनिवार सुबह तेंदुए देखा गया। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्कूल में छुट्टी होने की वजह से किसी के हातात हात की खबर नहीं है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरें में इस तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया।
तेंदुए की खबर पाकर स्कूल से सटे सारे इलाके को खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ स्कूल परिसर में कहीं छिपकर बैठ गया था। जानकारी के मुताबिक सेंट फ्रांसिस स्कूल स्कूल में 10 बजकर11 मिनट पर प्रधानाचार्य ज्योसिया मैरी ने तेंदुआ को स्टेज की ओर जाते हुए देखा था।
उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। जिस समय तेंदुआ स्कूल मेंं घुसा उस समय स्कूल के हॉस्टल में 60 बच्चे थे। यह मूक-बधिर बच्चों का स्कूल है। वहीं लखनऊ जू के डीएफओ मनोज सोनकर ने बताया कि स्कूल से एक किमी के दायरे में मूसाबाद का जंगल और गोमती नदी है। संभव है यह तेंदुआ इसी जंगल से शहर में आ गया होगा। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications