यूपी: बीजेपी नेता की गुंडई, बेटे के साथ मिलकर की टोल कर्मचारियों की पिटाई की, VIDEO वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बीजेपी नेता की गुंडई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जिला अध्‍यक्ष राहुल देव अग्‍निहोत्री और उसके बेटे ने टोला प्‍लाजा पर कर्मचारी को मारापीटा। मामला अकबरपुर का है और बीजेपी नेता ने ऐसा इसलिए किया क्‍योंकि टोल कर्मी ने बिना पैसे उनकी गाड़ी टोल पर रोक दी थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मामला 28 फरवरी का है।

यूपी: बीजेपी नेता की गुंडई, बेटे के साथ मिलकर की टोल कर्मचारियों की पिटाई की, VIDEO वायरल

बताया जा रहा है कि टोल कर्मचारी ने बिना टोल टैक्स दिए उनके वाहन को वहां से गुजरने देने से मना कर दिया था। सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता को यह बात नागवार गुजर गई। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ वह टोल बूथ में घुस गए।

विडियो में साफ दिख रहा है कि टोल बूथ में बीजेपी नेता और उनके बेटे के साथ ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद हैं। सभी ने टोल कर्मचारी को घेर लिया है और फिर बीजेपी नेता के बेटे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। विडियो में टोल कर्मचारी बीजेपी नेता से रहम की अपील करते दिख रहे हैं लेकिन नेता और उनके समर्थकों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+