बोले राहुल गांधी- अमेठी योगी जी और देश मोदी जी चला रहे हैं, तो सवाल मुझसे क्यों, देखें Video

Recommended Video

    Rahul Gandhi की Students को लताड़, मुझसे नहीं PM Modi - CM Yogi से पूछो सवाल | वनइंडिया हिंदी

    अमेठी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से तीन दिनों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। सोमवार को राहुल गांधी एक स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनके सवालों के जवाब दिए लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा का केंद्र बन गया। दरअसल राहुल गांधी और छात्राओं की बातचीत का एक रोचक वीडियो सामने आया है।

    राहुल गांधी ने दिया मजेदार जवाब

    राहुल गांधी ने दिया मजेदार जवाब

    इस वीडियो में सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि जो कानून पूरे देश के लिए बनते हैं उन्हें गांवों में सख्ती से लागू क्यों नहीं किया जाता है, जिसके जवाब में राहुल गांधी ने जो कहा वो काफी हैरान कर देने वाला था। राहुल गांधी ने कहा कि इसका जवाब आप मोदी जी से पूछिए, सरकार तो वो ही चला रहे हैं। हमारी सरकार नहीं है, जब हमारी सरकार होगी तो हम जवाब देंगे।

    अमेठी तो योगी जी चला रहे हैं, जवाब वो ही देंगे

    इस पर छात्रा ने कहा कि आप अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को लेकर ही बोल दीजिए कि यहां पर बिजली-पानी जैसी सुविधाएं क्यों नहीं हैं, क्यों यहां मौलिक जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं, इस पर राहुल ने कहा कि इस का जवाब आप योगी जी से मांगिए, अमेठी को तो योगीजी चला रहे हैं। मेरा काम लोकसभा में कानून बनाने का है, अमेठी तो उन्हें चलाना है। न ही वह बिजली दे रहे हैं, ना पानी दे रहे हैं। ये सब काम उन्हें करने चाहिए, लेकिन वह तो कुछ और कर रहे हैं।

    राहुल ने सुनी किसानों की समस्या

    राहुल ने सुनी किसानों की समस्या

    वैसे पाली गांव में राहुल ने किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने राहुल को सिंचाई की दिक्कत, खराब सड़क, आवारा जानवरों से परेशानी और फसल के उचित दाम न मिलने जैसी समस्याएं बताईं। राहुल ने उनकी समस्याएं संसद में उठाने का भरोसा दिलाया।

    विवादों में संसदीय दौरा

    विवादों में संसदीय दौरा

    वैसे राहुल गांधी का संसदीय दौरा एक सड़क के कारण विवादों में है दरअसल जिस सड़क का राहुल लोकार्पण करने वाले थे उस पर सरकारी बैन लगा दिया गया है। यह बैन बीजेपी जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय की आपत्ति के बाद लगाया गया है। बता दें कि अमेठी दौरे पर राहुल गांधी ने 3 करोड़ 30 लाख की लागत से तैयार 5 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करना था, लेकिन उमा शंकर पाण्डेय की आपत्ति के बाद इस लोकार्पण पर बैन लगा दिया गया। जिला अध्यक्ष का कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई है सांसद निधि से नहीं। जिसके बाद से कांग्रेस का सरकार और प्रशासन पर हमला जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+