टीम एके शर्मा और सपा आईटी सेल में सोशल मीडिया पर जंग- क्यों? अब मऊ पुलिस तक पहुंचा मामला

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ऑफिस और समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के बीच सोशल साइट एक्स पर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग के चलते उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल भी काफी गर्म हो गया है।

दोनों तरफ से आराप और प्रत्यारोप के साथ ही सोशल साइट पर जमकर तू-तड़ाक भी देखने को मिला। इतना ही नहीं मामला गाली गलौज तक पहुंच गई। दोनों तरफ से एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखे शब्द लिखे गए।

Team AK Sharma and SP IT Cell

अब इस मामले में पुलिस की भी एंट्री हो गई है। दरअसल नगर विकास मंत्री एके शर्मा के भाई द्वारा मऊ जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इधर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद भी समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया सेल द्वारा पोस्ट किया गया है। समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया सेल ने एक्‍स अकाउंट पर लिखा है "मंत्री महोदय ने अपने भाई के जरिए से एफआईआर करवाकर खुद ये साबित कर दिया कि जो खबरें उनके भ्रष्टाचार के संदर्भ में मार्केट में हैं वो सत्य हैं ?

भाजपा के अंदरूनी हलकों में भी मंत्री महोदय के परिवारवाद/भ्रष्टाचार संबंधी चर्चाओं का बाजार गर्म है? "अंदर की बातें बाहर" जो आ रही हैं वो मंत्री महोदय के द्वारा सत्यापित कर दी गई हैं? मंत्री महोदय ज्यादा विचलित हैं, अभी उनका विचलन और बढ़ेगा जब भ्रष्टाचार की पोल पट्टी और खुलेगी जमकर खुलेगी और जोरदार खुलेगी।"

इधर एके शर्मा ऑफिस द्वारा लिखा गया कि "सपा नेताओं एवं @MediaCellSP के विरुद्ध परिवार जनों की मानहानि करने सहित अन्य क़ानूनी प्रावधानों के तहत मंत्री जी के भाई ने मऊ ज़िले के अपने थाने पर FIR लिखवाई। आशा है सरकार एवं पुलिस इसका संज्ञान लेकर उचित विधिक कार्यवाही करेगी।"

अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया सेल द्वारा एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा "कानपुर की चंद्रयान-3 की बदहाल स्थिति दिखाई पड़ रही है। आगे कैप्शन में यह भी लिखा गया था कि कौन सी भ्रष्ट शराब का नशा करके सो रहा मंत्री? उठकर देख अपना निकम्मा और नकारापन।"

यहीं से मामले की शुरुआत हुई। उसके बाद एके शर्मा ऑफिस द्वारा कमेंट का जवाब देते हुए लिखा गया "टोटी चोर जहां-जहां जाते हैं। वहां से टोटी निकालने की वजह से जलभराव हो ही जाता है। इस सड़क पर भी हो न हो ऐसा कुछ कारण हो। देख लो उधर की कोई टोटी खुलकर तुम्हारे घर आई है क्या? हम इसकी जांच अवश्य कराएंगे।"

यही बात आगे बढ़ी और दोनों पक्षों में तू-तड़ाक होनी लगी और मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। अंततः अब इस मामले में मऊ जनपद में नगर विकास मंत्री के भाई द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+