Waqf Amendment Bill: BJP पूरा कंट्रोल चाहती है, अब वक्फ बोर्ड की भी जमीन बेचने की तैयारी में हैं: अखिलेश यादव
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लोकसभा में चर्चा जारी है। इसके पहले अखिलेश यादव ने इस बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि BJP पार्टी अपनी नाकामी छुपाने के लिए बार-बार इसी तरह के बिल लाती है। वहीं लोकसभा में बड़ा बयान देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद की बिल्डिंग पर भी वक्फ ने क्लेम किया था।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ पहले भी थी और आगे भी रहेगी। जिस तरह के संशोधन भाजपा कर रही है, वह पूरा कंट्रोल अपने पास चाहती है।

वक्फ बोर्ड, उसकी भी जमीन बेचने की तैयारी में हैं: अखिलेश यादव
जिन लोगों के लिए वक्फ बिल लाया जा रहा है, उनकी बातों को तवज्जो न देना, इससे बड़ी नाइंसाफी क्या हो सकती है? डॉ लोहिया ने कहा था कि यह कई हजार सालों से झगड़ा चल रहा है कट्टरवादियों और उदारवादियों के बीच में, वह भी आपको देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी तो वह लोग हैं, जिन्हें जमीन से बहुत प्यार है। रेलवे को बेचा इन्होंने, डिफेंस की जमीन बिकी है, अब वक्फ बोर्ड, उसकी भी जमीन बेचने की तैयारी में हैं।
दिल्ली वाले हटाते क्यों नहीं ऐसे पार्ट टाइम जॉब वालों को: अखिलेश
सपा नेता अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी तो कहते हैं कि राजनीति हमारा पार्ट टाइम जॉब है, तो दिल्ली वाले हटाते क्यों नहीं ऐसे पार्ट टाइम जॉब वालों को। गौरतलब है कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीएम ने कहा था कि "राजनीति मेरा पार्ट-टाइम जॉब है" हलांकि उनके इस बयान का आशय कुछ और था क्योंकि योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत हैं, और उनका मुख्य दायित्व धार्मिक और सामाजिक सेवा करना है। उनका मानना है कि वे मूल रूप से एक संत और समाजसेवी हैं, और राजनीति को वे केवल एक माध्यम के रूप में देखते हैं जिससे वे जनसेवा को बड़े स्तर पर कर सकते हैं।
संसद की बिल्डिंग पर भी वक्फ ने क्लेम किया: रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश किया है। वक्फ बिल को पेश करते हुए किरन रिजीजू ने कहा, 'ये लोग संसद भवन पर भी दावा ठोक रहे थे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कुछ पुराने दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद की बिल्डिंग पर भी वक्फ ने क्लेम किया। रिजिजू ने कहा कि मैं दस्तावेजों के आधार पर कह रहा हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर यूपीए की सरकार कंटीन्यू रहती तो ये लोग न जाने कितनी संपत्तियां वक्फ को दे देते।












Click it and Unblock the Notifications