हापुड़ में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने भीड़ इकट्ठा करने के लिए कराया अश्लील डांस
अपने नियम और कायदों के लिए जानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी में प्रत्याशी ने नए साल पर एक पार्टी के दौरान हापुड़ में भीड़ की इकट्ठा करने के लिए अश्लील डांस कराया।
हापुड़। नए साल के मौके पर हापुड़ जिले में बहुजन समाज पार्टी के एक कार्यक्रम में हदें पार कर दी गईं। यहां की गढ़ विधानसभा में बसपा के प्रत्याशी प्रशांत चौधरी ने नए साल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान बसपा के कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

ये डांस का प्रोग्राम नए साल के जश्न के लिए नही बल्कि बसपा के एक कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए आयोजित किया गया था। कानून व्यवस्था में कठोर मानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी को गढ़ विधानसभा प्रत्याशी ने बार बालाओं से डांस कराकर फिर एक बार विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है।
इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में राजनैतिक कार्यक्रमों में बार बालाओं का डांस चर्चा का विषय रह चुका है। ये भी पढ़ें: बिहार: कन्हैया बने लालू के बेटे तेज प्रताप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications