बिहार: कन्हैया बने लालू के बेटे तेज प्रताप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सिर पर लाल पगड़ी बांधे बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप ने यह तस्वीर उन्होंने साल 2017 के पहले दिन 1 जनवरी की सुबह क्लिक कराई।
Recommended Video

पटना। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तेजप्रताप भगवान श्रीकृष्ण की तरह बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सिर पर लाल पगड़ी बांधे तेज प्रताप ने यह तस्वीर उन्होंने साल 2017 के पहले दिन 1 जनवरी की सुबह क्लिक कराई। ब्लू जैकेट और शॉल पहने हुए तेज प्रताप के आस पास गायें थीं। साथ ही पगड़ी पर मोरपंख भी लगा हुआ था। तेजप्रताप ने यह तस्वीर अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिले आवास 10 सर्कुलर रोड में क्लिक कराई। इसके बाद तेज प्रताप, मुख्यमंत्री आवास के समीप स्थित अपने आधिकारिक बंगले पर गए और समर्थकों के साथ मीटिंग की।

इस तस्वीर के बारे में तेज प्रताप ने कहा कि लोग अपने-अपने तरीके से नया साल मनाते हैं। मेरे लिए श्रीकृष्ण की तरह कपड़े पहनना ही नया साल मनाना अच्छा तरीका था। मुझे यह पगड़ी वृंदावन में गिफ्ट की गई थी और कहा गया था कि इसे आज के दिन पहना जाए। बता दें कि तेज प्रताप बीते दिनों उत्तर प्रदेश स्थित वृंदावन गए थे। तेज प्रताप ने कहा कि वो बीते दिनों वृंदावन गए थे, जहां से उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा ली।
वहीं सूत्रों के अनुसार घर के दूसरे हिस्से में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में मची कलह पर दुखी थे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लालू ने कहा था कि यूपी में सब उल्टा हो गया। बता दें कि शनिवार (31 दिसंबर) को सपा में मची रार के दौरान लालू प्रसाद यादव ने फोन कर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों से मामला सुलझा लेने के लिए कहा था। कहा था कि सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिए उनका एकजुट होना जरूरी है। ये भी पढ़ें: बेटे अखिलेश के हाथों पार्टी छिनने के बाद पहली बार ये बोले मुलायम सिंह यादव












Click it and Unblock the Notifications